Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड सॉफ्टवेयर इंजीनियर आनंद तमिलनाडु से पकड़ा गया , 30 मार्च को ही लिखी गई थी आगजनी की स्क्रिप्ट।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा में 13 अप्रैल को हुई भयानक हिंसा और आगजनी के मामले में यूपी एसटीएफ को एक ऐसी कामयाबी मिली है, जिसने सबको चौंका दिया है। इस पूरी साजिश का सूत्रधार कोई अनपढ़ अपराधी नहीं, बल्कि NIT जमशेदपुर से पढ़ा हुआ एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर निकला है। एसटीएफ ने मुख्य आरोपित आदित्य आनंद उर्फ रॉकी को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है।”

यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने एक बेहद सटीक ऑपरेशन के तहत आदित्य आनंद को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन से धर दबोचा। वह पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और चेन्नई से कहीं और भागने की फिराक में था। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जांच में ‘राष्ट्रवादी वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया’ के तीन मुख्य साजिशकर्ताओं के नाम सामने आए हैं, रुपेश रॉय और मनीषा चौहान को गिरफ्तार किया गया है, आदित्य आनंद फरार था, जिसे गिरफ्तार किया गया है, यह भी पता चला है कि 13 अप्रैल की हिंसा कोई इत्तेफाक नहीं थी। 30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच नोएडा के सेक्टर-37 में बैठकर इसकी पूरी प्लानिंग की गई थी। आदित्य आनंद मजदूर बिगुल और दिशा स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन जैसे कई कट्टरपंथी संगठनों के संपर्क में था। व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए मजदूरों को उकसाने के लिए ‘डिजिटल नैरेटिव’ तैयार कर रहा था। वह जेनपैक्ट जैसी बड़ी कंपनी में नौकरी करते हुए भी इन गतिविधियों में सक्रिय था। फिलहाल एसटीएफ अब यह पता लगा रही है कि इस ‘पढ़े-लिखे मास्टरमाइंड’ को फंडिंग और लॉजिस्टिक सपोर्ट कहां से मिल रहा था। आने वाले दिनों में और भी बड़े नामों के खुलासे की उम्मीद है।

Related posts

फरीदाबाद: दिल्ली -एनसीआर में रहने वाले लोग जाम में फंसने से बचे, अपने घरों से जरा संभल कर निकले।

Ajit Sinha

घर से 7 लाख रुपए नगद व 40 लाख के आभूषण चोरी व चोरीशुदा सामानों को खरीदने वाला पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गांव ददसिया के निकट यमुना नदी के पास से एक लड़के की लाश मिली हैं, के शरीर पर चाकुओं के अनगिनित निशान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x