Athrav – Online News Portal
नोएडा

DMRC फोम कंपनी में भीषण आग, 3 फायर सर्विस यूनिट्स ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा स्थित डीएमआरसी (DMRC) फोम कंपनी के परिसर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों और काले धुएं के गुबार ने आसमान को घेर लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं। बताया जा रहा है कि आग प्लॉट नंबर एच-1 में स्थित फोम कंपनी के बाहरी हिस्से में मौजूद स्क्रैप और वहां उगी सूखी घास-फूस में लगी थी।

सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया आग लगने की सूचना 14.09 पर मिलीं थी, आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की 3 फायर सर्विस यूनिट्स जिनमें 2 गाड़ी इकोटेक 1 और एक गाड़ी सूरजपुर की मदद से फायर फाइटर्स की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया और उसे कंपनी की मुख्य बिल्डिंग तक फैलने से रोक लिया गया।
राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए जांच की जा रही है और स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।

Related posts

किडनैप हुई डेढ़ साल की बच्ची को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, पुलिस ने पति -पत्नी को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

पलवल: अपराध शाखा, पलवल की टीम ने आज दो गाड़ियों में भरे 138 किलों ग्राम गांजा सहित तीन तस्करों को अरेस्ट किए हैं।

Ajit Sinha

‘मैं नशे में हूं के अंदाज में झूमते…’ हुए ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान के कार्यक्रम पहुंचे लेखपाल भीम कुमार, सस्पेंड

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x