Athrav – Online News Portal
विशेष हरियाणा

राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य राज्य भवन में न तो होली मनाएगें, ना ही किसी होली मिलन समारोह में जाएंगे का लिया फैसला। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़:हरियाणा के राज्यपाल  सत्यदेव नारायण आर्य ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा  कि वे होली पर्व पर पिछले सभी वैर-विरोध, शत्रुता, घृणा व प्रतिवाद को भूलकर प्रेम-प्यार की सद्भावना को बढ़ाएं। उन्होनें होली पर्व के अवसर पर सभी की खुशहाली और स्वस्थ जीवन की कामना भी की है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ट्वीट कर बताया है कि ‘‘दुनियाभर के एक्सपटर्स कह रहे हैं, कोरोना वायरस (COVID-19) को फैलने से रोकने के लिए किसी बड़े स्तर पर कोई कार्यक्रम न किया जाए, ज्यादा लोगों को एक जगह एकत्रित न किया जाए। इसलिए इस साल मैंने भी फैसला लिया है कि मैं किसी भी होली मिलन समारोह में हिस्सा नहीं लूंगा।’’राज्यपाल  सत्यदेव नारायण आर्य ने प्रदेश के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली पर्व पर राजभवन में होने वाला होली मिलन समारोह इस बार आयोजित नहीं किया जाएगा।

Related posts

चंडीगढ़: एडीजीपी नवदीप सिंह विर्क ने 6 इंस्पेक्टरों और तीन एएसआई के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े 

Ajit Sinha

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पंजाब में नशे के कारण अपनों को खोने वाले पीड़ित परिवारों से मुलाकात की.

Ajit Sinha

पलवल में 7 मौतों में से दो मौतें 5 साल से कम आयु के बच्चों की निमोनिया से और 5 मौतें 5 साल से अधिक आयु के बच्चों की हुई हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!