Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

गुडइयर इम्पलाईज यूनियन कार्यकारी समिति का चुनाव संपन्न,इंद्रपाल को अध्यक्ष और विनोद कुमार को महासचिव चुना

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:गुडइयर एम्पलाईज यूनियन कार्यकारी समिति के चुनावों में इंद्रपाल को अध्यक्ष और विनोद कुमार को महासचिव चुना गया है। चुनाव में मैनुअल आरवली कर्मकार का प्रदर्शन प्रशंसनीय रहा, जिसके परिणाम स्वरूप नए पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद ग्रहण किए हैं। चुनाव अधिकारी दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने पुष्टि करते हुए कहा कि इंद्रपाल और विनोद कुमार की जीत से गुडइयर इंडिया के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। इसके साथ ही जितेंद्र सिंह, होशियार सिंह, दिनेश कुमार, गंगाराम और मनोज कुमार को विभिन्न कॉस्टीच्यूंसीों का डिपार्टमेंट लीडर बनाया गया है।नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें कम्पनी अधिकारियों ऑपरेशन हेड रोहित शर्मा, एचआर हेड अभिनव शर्मा व प्रोडेक्शन हेड शैलेंद्र सिंह नवनिर्वाचित समिति का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें नया नेतृत्व करने पर बधाई दी। इस मौके पर कम्पनी के आला अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। गुडइयर एम्पलाइज यूनियन के चुनाव की प्रक्रिया 28 नवंबर को शुरू हुई। 5 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए। नई समिति का चयन होने पर कम्पनी में जश्न का माहौल है। एक दूसरे को बधाई देने वालों का सिलसिला अभी भी जारी है।

तीसरी बार अध्यक्ष व महासचिव बनने पर खुशी का माहौल
बल्लभगढ़ के गांव साहपुर निवासी इंद्रपाल गुडइयर एम्पलाईज यूनियन कार्यकारी समिति के तीसरी बार अध्यक्ष व पलवल जिले के गांव बघौला निवासी विनोद कुमार ने तीसरी बार महासचिव के रूप में बडी जीत हासिल की है। इस सफलता की खबर मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। विनोद कुमार के गांव बघौला में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां ग्रामीणों ने उन्हें फूल मालाओं से सजाया। इस अवसर पर विनोद कुमार ने सभी का आभार प्रकट किया और कहा कि उनका प्यार और आशीर्वाद उन्हें हमेशा याद रहेगा। उन्होंने यह भी वादा किया कि वह कंपनी, कर्मचारियों और समाज के हित में कार्य करते रहेंगे। वहीं अध्यक्ष बने इंद्रपाल का उनके गांव साहपुर में भव्य स्वागत किया गया।

Related posts

फरीदाबाद : तिलपत में बिजली का मीटर उखाड़ने गई बिजली बिभाग की विजिलेंस टीम पर लोगों ने किया जमकर पथराव, गाड़ियों में डुबकें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड में रोशनी के समुद्र से निकले दीपों से हजारों लोग अपने घरों को करेंगे रोशन , वीडियो में देखें झलक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने रद्द की फाइनल सेमेस्टर परीक्षाएं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x