Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: लुटेरे कॉलोनाइजरों एवं बिल्डरों से बचे, गांव प्याला व सीकरी में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट की टीम ने की भारी तोड़फोड़।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने गत गुरुवार को दो अलग -अलग गांवों में लगभग 7 एकड़ जमीनों पर विकसित की जा रही अवैध कालोनियों में बने निर्माणों व निर्माणाधीन बिल्डिंगों पर एक अर्थमूवर मशीन का जमकर चला पीला पंजा। ध्वस्त किए गए अवैध निर्माणों में 6 निर्माणाधीन निर्माण, एक दुकान सहित 3 मकान, 12 डीपीसी और मिट्टी की रोड नेटवर्क शामिल है। यह तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई है।

डीटीपी एन्फोर्स्मेंट यजन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें काफी समय से यह शिकायतें मिल रही थी, कि बल्लभगढ़ के गांव प्याला में लगभग 4 एकड़ और गांव सीकरी में लगभग 3 एकड़ भूमि पर, जिस पर अवैध कॉलोनी विकसित की गई थी, में 6 निर्माणाधीन निर्माण ,एक दुकान सहित 3 मकाने,5 चारदीवारी, 12 डीपीसी और मिट्टी के रोड नेटवर्क बने हुए है, और कालोनाइजरों के द्वारा गरीब लोगों को झांसा देकर अवैध रूप से बसाई गई कॉलोनियों में प्लॉटों को बेचीं जा रही है , उनकी मेहनत की कमाई को दोनों कोलोनिनाइजरों के द्वारा लुटे जा रहे है।

डीटीपी चौधरी का कहना है कि उपरोक्त पूरे मामले की जांच अपने संबंधित टीम से करवाई तो लगभग सभी शिकायतें सही पाई गई , और तोड़फोड़ के लिए गुरुवार 28 अगस्त की तारीख निश्चित की गई थी, और गत गुरुवार को उनकी टीम ने उपरोक्त सभी अवैध निर्माणों को एक अर्थमूवर की सहायता से पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया। चौधरी का कहना है कि वह किसी भी सूरत में अवैध कॉलोनियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे, उनकी टीम यह सख्त कार्रवाई करते रहेंगे .आमजनों से उनकी अपील है कि किसी कॉलोनियों में प्लॉट और फ्लैट्स खरीदने से पहले एक बार उनके कार्यालय में आकर सही जानकारी उनसे ले लें, अन्यथा लुटेरे कॉलोनाइजर एवं बिल्डर लोग आप को लूट लेंगे।

Related posts

फरीदाबाद : सूरजकुंड के ग्रीन वैली में दो पक्षों के बीच चल रहे पंचायत में आज जमकर गोलियां चली, लड़की की घरों और गाड़ियों में जबरदस्त तोड़फोड़।

Ajit Sinha

राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग महिला कोच के साथ अभद्र व्यवहार, लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

हरियाणा: पलवल जिला से प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन के 25 प्रतिनिधियों ने ज्वाइन की जेजेपी-दुष्यंत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x