Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: हत्या के जुर्म में उम्र कैद की सजा काट रहा है आरोपित, जेल से 3 सप्ताह की पैरोल पर आया और हरिद्वार भाग गया, अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच,सेक्टर- 56 ने फतेहपुर बिल्लौच, फरीदाबाद के रहने वाले आरोपित नीरज को गिरफ्तार किया है। आरोपित को पुलिस ने वर्ष -20 16 में थाना सदर बल्लभगढ़ के एक हत्या के केस में गिरफ्तार कर नीमका जेल भेजा था। इस केस में अदालत ने आरोपित  को उम्र कैद की सजा सुनाई थी।
पुलिस प्रवक्ता श्रीमती धरना यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित बीते 3 फरवरी 2020 को 3 सप्ताह के लिए पैरोल पर आया था। आरोपित को वापस 25 फरवरी- 2020 को जेल जाना था। लेकिन आरोपित 24 फरवरी-2020 को अपने घर से हरिद्वार भाग गया। अदालत ने आरोपित को भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस कमिश्नर ओ.पी. सिंह के निर्देश पर आरोपित  की गिरफ्तारी के लिए टीम तैयार की गई। क्राइम ब्रांच, सेक्टर – 56 ने सूचना के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया है। 

धारणा यादव ने अपराधी के पूर्व रिकॉर्ड के बारे में बताते हुए कहा कि आरोपित के खिलाफ पहले भी अवैध हथियार रखने से संबंधित आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। आरोपित एक आदतन अपराधी है। आरोपित अपने माता पिता के साथ फतेहपुर बिल्लौच गांव में ही रहता है। आरोपित को गिरफ्तार कर दोबारा सलाखों के पीछे भेजा गया है।

Related posts

फरीदाबाद:ढैंचा बीज के लिए आज तक करें किसान आवेदन: डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

लोक कल्याण के लिए नहीं जनता को कदम-कदम पर धोखा देने के लिए बनी है भाजपा सरकार: दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पुलिस और नगर निगम प्रशासन की संयुक्त ने दो और अपराधियों के अवैध प्रॉपर्टी पर चलाया बुल्डोजर-देखे वीडियो।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!