अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोगों की मौत होने की खबर है। साथ में दिल्ली के एक गैंगेस्टर जितेंद्र गोगी की भी इस फायरिंग में मौत हो गई है। खबर के मुताबिक रोहिणी कोर्ट में टिल्लू गैंग के लोगों ने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी पर हमला किया। हमलावर वकील की वेशभूषा में आए थे। गैंगस्टर गोगी की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाद में स्पेशल सेल ने दो हमलावरों को मौके पर ही जवाबी कार्रवाई में मार गिराया। एक का नाम राहुल है, जिस पर 50 हज़ार रूपए का इनाम था जबकि दूसरा उसका साथी है। गोगी को स्पेशल सेल आज पेशी के लिए कोर्ट में लेकर आई थी। टिल्लू और गोगी गैंग के बीच कई सालों से गैंगवार चल रहा है, जिसमें दोनों तरफ से अब तक 25 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

जानकारी हेतु आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी उस समय हाथ लगी थी, जब मोस्टवांटेड गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी को उसके 3 साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। गोगी पर दिल्ली में 4 और हरियाणा में 3 लाख का इनाम घोषित था। हरियाणा पुलिस ने ये इनाम रागिनी गायिका हर्षिया दहिया हत्या केस में रखा था।दिल्ली पुलिस ने जितेंद्र गोगी और उसके साथियों को गुरुग्राम के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था। बता दें कि गोगी कई बड़ी और संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका था। नरेला में आम आदमी पार्टी के नेता वीरेंद्र मान को गोगी गैंग के गुंडों ने 26 गोलियां मारी थी। 2018 में इस गैंग का टिल्लू गैंग से झगड़ा हुआ था, जिसमें 3 लोगों की मौत और 5 घायल हुए थे। खबर के मुताबिक सुनील उर्फ टिल्लू और जितेंद्र गोगी गैंग के बीच पुरानी दुश्मनी है। दोनों गैंग के दर्जनों लोग गैंगवार में मारे जा चुके हैं। ताजपुरिया गांव का टिल्लू और अलीपुर गांव का गोगी कभी दोस्त हुआ करते थे, लेकिन अब दोनों के अलग-अलग गैंग है। गोगी गैंग का दक्षिणी पश्चिमी,द्वारका,बाहरी ,रोहिणी ,उत्तरी और दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली में जितने बड़े गैंगवार हुए उनमें हाथ है.कई गैंगवारों में 50 से 100 राउंड तक फायरिंग तक के आरोप इस गैंग पर लग चुके हैं।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

