Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से आठ लाख रुपये लूटने गैंग का 25 हज़ार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित जंगल ग्राम देवला 130 मीटर रोड स्थित पीर की मजार के पीछे सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद  25 हजार के इनामी लुटेरे को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी ने आठ जनवरी को सूरजपुर में पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से आठ लाख रुपये लूट की थी। पकड़े गए आरोपी के पास से दस हजार रूपए और तमंचा बरामद किया है। पकड़े गए लुटेरों के खिलाफ दिल्ली- एनसीआर में करीब नौ मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस कि गिरफ्त में इलाज के लिए अस्पताल ले जाए जा रहे घायल बदमाश का नाम भारत उर्फ आजाद  है। एडीसीपी नोएडा सेंट्रल अंकुर अग्रवाल ने बताया कि बीते 8 जनवरी को बदमाशों ने सूरजपुर में पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से आठ लाख रुपये लूट लिए थे। इस लूट की वारदात में भारत उर्फ आजाद भी शामिल था । इसके बाद से वह फरार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने इस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस लूट में शामिल अन्य आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एडीसीपी ने बताया कि  थाना प्रभारी को बदमाश के संबंध में सूचना मिली, सूरजपुर कोतवाली पुलिस टीम के साथ देवला 130 मीटर रोड पर घेराबंदी की तो बदमाश ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस पीर की मजार के पीछे घेर लिया। अपने आप को घिरा देख कर बदमाश ने गोली चलाई जबाबी कार्रवाई  में पुलिस की गोली लागने से बदमाश गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के किए जिला अस्पताल भेज दिया। घायल बदमाश के पास से दस हजार रुपये और एक तमंचा बरामद किया है। पकड़े गए लुटेरा शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज स्टेट विजिलेंस ब्यरों में काम कर चुके पूर्व डीएसपी फूल सिंह को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फ़र्जी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर लोगों से अवैध उगाही करने वाला शख्स गिरफ्तार-देखें वीडियो

Ajit Sinha

एक सर्जिकल उपकरण बनाने वाले कंपनी से सैलरी की 15 लाख नकद चोरी करने वाले कंपनी के 1 कर्मचारी सहित 4 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x