Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ई-कॉमर्स कंपनियों को चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 75 लाख का माल बरामद, 5 आरोपी अरेस्ट-वीडियो देखे।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
थाना सेक्टर-20 पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसी दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों के सामान को रास्ते में चोरी करने और उनकी जगह नकली सामान बदलने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 75 लाख रुपये की कीमत का चोरी का माल बरामद किया गया है।पुलिस की गिरफ्त में खडे वासिद खान,सुनील कुमार , विजय सिंह , धर्मेंद्र  रघुराज सिंह को पुलिस और एसओजी टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान सेक्टर-69, नोएडा स्थित ए-313 से गिरफ्तार किया है. यह गिरोह डिलीवरी बॉय के साथ मिलकर Flipkart और Amazon जैसी बड़ी कंपनियों का कीमती सामान रास्ते में ही बदल देता था। ओरिजिनल सामान को अपने अवैध गोदाम में छिपाकर सस्ते या नकली सामान की डिलीवरी करा दी जाती थी, जिससे कंपनियों और ग्राहकों दोनों को भारी नुकसान पहुंच रहा था।
डीसीपी नोएडा ने बताया कि पूछताछ में गिरोह के मुख्य सरगना वासिद खान बताया वे पहले यह पता करते थे कि क्षेत्र में किन महंगे प्रोडक्ट्स की मांग सबसे अधिक है। फिर उनके नकली या सस्ते प्रोडक्ट्स का इंतजाम कर लिया जाता था। फिर कंपनियों के डिलीवरी बॉय जब सामान लेकर हब की ओर जाते थे, तो रास्ते में ही असली सामान निकालकर उसकी जगह फर्जी या सस्ता सामान रख देते थे। इससे सेलर को भी रिफंड, रिटर्न का पता नहीं चलता था। कई बार डिलीवरी बॉय से मिल कर जानबूझकर डिलीवरी 2-3 दिन के लिए टाल दी जाती थी, ताकि उस दौरान फर्जी प्रोडक्ट तैयार कर ग्राहक या हब तक पहुँचाया जा सके। चोरी किए गए असली सामान को गिरोह अपने अवैध गोदामों में जमा करता था और बाद में ग्राहकों को सस्ते दामों पर बेचकर अवैध कमाई करता था।इस गिरोह के 2 अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है। यह नेटवर्क पिछले 3-4 महीनों से सक्रिय था। पुलिस अब इनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगा रही है कि फर्जी सामान कहाँ से लाया जा रहा था और चोरी का माल कहां बेचा जा रहा था।

Related posts

हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा सरकार के आदेशों पर फरवरी, 2022 के दौरान दो नई जांचें दर्ज की गई हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया, जो एसबीआई कर्मी बन साइबर ठगी के 187 अपराधों को अंजाम दे चुका हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने महज 3 दिन में सुलझाई लूट की वारदात,दोस्त ही निकला मुख्य आरोपी, पांच को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x