Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पत्थर व्यापारी मनीष गुप्ता के बेटे शशांक की सकुशल बरामदगी के बाद सीपी से मिलकर उन का जताया आभार।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गाजियाबाद के पत्थर व्यापारी मनीष गुप्ता के बेटे शशांक की सकुशल बरामदगी के बाद, बुधवार को उनके परिवार ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह मिलकर का आभार व्यक्त किया. इस सफल ऑपरेशन में शामिल रहे पुलिस अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया. यह ऑपरेशन एक बड़ी सफलता के रूप में सामने आया है, जिससे पुलिस की तत्परता और कार्यशैली पर जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है.

मनीष गुप्ता  अपने परिवार और व्यापारी संगठन के लोगों के साथ  सेक्टर 108  स्थित पुलिस कार्यालय  पहुंचकर  पुलिस कमिश्नर  से  मुलाकात की और उनका व उनकी टीम का आभार व्यक्त किया. उनका कहना था कि बेटे के गायब होने और बदमाशों के द्वारा पैसे की मांग के बाद, उलझन और आशंकाओं से भरे थे, परिवार को तब राहत मिली जब ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बेटे के सकुशल बरामद होने की जानकारी दी। बेटे को देखकर पिता की आंखों से आंसू निकल पड़े और गले लगा लिया। इस दृश्य ने आसपास मौजूद सभी लोगों को भावुक करने वाला था. मनीष गुप्ता कहते है कि मेँ ग्रेटर नोएडा पुलिस का बहुत ज्यादा आभारी हू पुलिस ने रात दिन एक करके बच्चे को तलाश किया है जिसका रिजल्ट है कि आज मेरा बच्चा सुरक्षित मेरे घर पर है

शशांक के लापता होने की सूचना उसके दादा ने 9 सितंबर को दनकौर पुलिस को दी थी. जिसमे बताया कि शशांक की बलेनो कार यमुना एक्सप्रेसवे पर लावारिस हालत में मिली थी, जिससे संकेत मिलता है कि उसे बहला-फुसलाकर या किसी अन्य वाहन में ले जाया गया होगा. मनीष गुप्ता का कहना है कि पुलिस ने 2 दिन के अंदर शशांक का पता लगा लिया था, थोड़ा थोड़ा आइडिया लग गया था। और तीसरे दिन बच्चा हमारे घर आ गया था। आज हम सीपी मैडम से मिले और डीसीपी समेत उन अधिकारियों से मिले उनका आभार व्यक्त किया.

Related posts

ट्रैफिक पुलिस की दो राइडरों की बाइक मोबाइल पर करते हुए आपस में भिड़ी, बच्चों को ट्रैफिक नियमों का पढ़ाया पाठ।

Ajit Sinha

सुपरटेक इको विलेज-1 युवक को कार सवार कुछ दबंगों जम कर पीटा, देखें वीडियो वायरल

Ajit Sinha

पूर्व सीएम कमलनाथ के चचेरे भाई और भाभी की हत्या से मचा हड़कंप, पार्टी के बाद हत्या को दिया अंजाम-देखें पूरा वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x