Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

दोस्त गेम खेलने के लिए मोबाइल फोन मांगा, नहीं देने पर सिर में पत्थर मार कर अपने अच्छे दोस्त की हत्या कर दी -अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बियर पीने के दौरान गेम खेलने के लिए दोस्त से उसका मोबाइल फोन मांगा, नहीं देने पर दोस्त को उसके सिर में पीछे से पत्थर मार कर हत्या कर दी, अब क्राइम ब्रांच -48 की टीम ने आज बड़खल गांव से आरोपित को अरेस्ट कर लिया, अरेस्ट आरोपित का नाम शोएब हैं, जबकि मरने वाले शख्स का नाम इरफ़ान हैं, और ये सनसनीखेज वारदात को गत 28 -29 जनवरी की रात को सेक्टर 21 ए में अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपित शोएब को आज अदालत के सम्मुख पेश कर,अगले दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम शोएब है और ये आरोपित फरीदाबाद के बड़खल गांव का रहने वाला है, और इसे क्राइम ब्रांच के निरीक्षक राकेश कुमार की टीम ने आज एक सूचना के आधार पर गांव बड़खल क्षेत्र से हत्या मुकदमे में अरेस्ट किया हैं।
आरोपित ने मृतक इरफान को पिछले 4-5 साल से जानता है। आरोपित के खिलाफ मृतक इरफ़ान के पिता की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया कि गत 28-29 जनवरी 2023 की रात को पुलिस को एशियन हॉस्पिटल सेक्टर -21A से सूचना मिली कि इरफान की चोट लगने से मृत्यु हो चुकी है। हॉस्पिटल में मृतक के पिता अब्दुल करीम ने बताया कि इरफान अपने दोस्त शोएब के साथ घर से निकला था। इरफान का सिर खुन से लथपथ था। जिसको डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि दोनों अच्छे दोस्त थे। रात के समय दोनों बियर पिने ठेके पर आए थे। बियर पी ते हुए फ़ोन पर ऑनलाइन गेम खेल रहे थे। गेम खेलते हुए दोनों में लड़ाई हो गई। इसी बीच इरफ़ान की पत्नी का फ़ोन आ गया। आरोपित ने मृतक से गेम खेलने के लिए फोन माँगा तो इरफ़ान ने अपना फ़ोन गुस्से में आकर तोड़ दिया। जिससे गुस्से में आकर आरोपित ने मृतक के सिर के पीछे से पत्थर मार दिया। साथ ही पकड़कर सड़क पर दे मारा। आरोपित को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related posts

गाड़ी में सवारी बैठाकर लूट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में, एक को लगी गोली, दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 13 जुआरियों को अरेस्ट कर क्राइम ब्रांच -17 की टीम ने 2 लाख 6000 रूपए बरामद की हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल विश्वविद्यालय की अधिकारिक बैबसाइट, लोगो तथा विजन डाॅकूमैंट का लोकार्पण भी करेंगे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x