Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

आम आदमी पार्टी का निःशुल्क होम्योपैथिक कैंप- पारस जुनेजा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: मनोहर नगर, वार्ड 16/ वार्ड 21 (प्रस्तावित), गुरुग्राम में आम आदमी पार्टी के युवा नेता पारस जुनेजा की ओर से निःशुल्क होम्योपैथी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिस का उद्घाटन डॉ. सारिका वर्मा और डॉ. के के राव (राव होम्योपैथिक अस्पताल) द्वारा किया गया। करीब 250 मरीजों ने इस निशुल्क मेडिकल कैंप की सेवाओं का लाभ उठाया, जिसमें 10 दिनों की दवाइयां भी निःशुल्क दी गईं।

आम आदमी पार्टी की ओर से मुकेश डागर कोच, अनुराधा शर्मा, मीनू सिंह, नितिन कुमार बत्रा (वार्ड 20), प्रियदर्शिनी सिंह, सुशीला कटारिया और अन्य कई साथियों ने आकर पारस जुनेजा को मेडिकल कैंप के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। पारस जुनेजा ने वार्ड की जनता से वादा किया कि यदि आम आदमी पार्टी और वार्ड की जनता ने उन्हें इस बार नगर निगम चुनाव में मौका दिया तो वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करते हुए अपने वार्ड में हर वो ज़रूरी काम समय पर करवाएंगे जिसके लिए जनता एक पार्षद को चुनती है।

उन्होंने अपनी टीम के युवा साथी संभव, पवन , चिराग, आर्यन, ऋतु गांधी और वीणा हंस  का भी धन्यवाद किया जिन्होंने इस मेडिकल कैंप की तैयारियों में अहम भूमिका निभाई। डॉ. सारिका वर्मा ने कहा आम आदमी पार्टी लगातार शिक्षा और स्वास्थ्य का स्तर सुधारने का काम कर रही है। दिल्ली और पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक द्वारा दवाइयां और टेस्ट जनता के लिए मुहैया कराते हैं। गुरुग्राम में किसी भी प्रकार का मोहल्ला क्लिनिक सरकार की तरफ से उपलब्ध नहीं है और जनता को इलाज के लिए मजबूरन मोटा पैसा खर्च  करना पड़ता है। हरियाणा सरकार गुरुग्राम से रेवेन्यू तो ले लेती है लेकिन यहां की जनता को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं करवाती। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर गुरुग्राम में भी मोहल्ला क्लीनिक ज़रूर बनाए जाएंगे।

Related posts

परिवाहन एंव खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने चेकिंग के दौरान रेती चोरी, ओवर लोडिंग के 35 डंपरों को किया पुलिस के हवाले 

Ajit Sinha

पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार गंभीरता से कर रही लगातार कार्य-राव नरबीर सिंह

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: उम्मीदवार फाइनल करने पर गुरुग्राम में हुआ भाजपा का दो दिवसीय मंथन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x