Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा को दिवालिया करने की बना रहे हैं योजना: डा. संजय शर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:भाजपा हरियाणा के प्रदेश मीडिया व सोशल मीडिय प्रमुख डा. संजय शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की बात कहकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश को दिवालिया बनाने की योजना बना रहे हैं। दस सालों से सत्ता से दूर रहने पर कांग्रेस नेता बौखलाए हुए हैं। कांग्रेस को हरियाणा के विकास की चिंता नहीं है, उन्हें तो येन-केन प्रकारेण सत्ता चाहिए। संजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के खोदे गए गड्ढों को भरकर मनोहर सरकार हरियाणा को विकास की पटरी पर लेकर आई है और अब हरियाणा विकसित राज्य होने की राह पर है।

मीडिया प्रमुख डॉ. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी एक व्हाट्सएप का हवाला देकर कह चुके हैं कि केंद्र सरकार के एक अधिकारी ने बताया था कि पुरानी पेंशन लागू होती है तो देश 2030 तक दिवालिया हो जाएगा। पूर्व सीएम को निशाना पर लेते हुए शर्मा ने बताया कि हुड्डा को भी मालूम है कि उनकी ही पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पुरानी पेंशन योजना का विरोध कर चुके हैं और इसे अदूरदर्शी दृष्टिकोण करार कर चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी एक अर्थशास्त्री हैं और उन्होंने 2006 में कहा था कि पुरानी पेंशन योजना लागू होती है तो देश पिछड़ जायेगा।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था।

पर्ची और खर्ची के चलते गरीब लोगों को नौकरियां तक नहीं मिलती थी। विकास कार्यों में भी भेदभाव बरता जाता था। शर्मा ने कहा कि मनोहर सरकार ने कांग्रेस के पर्ची-खर्ची सिस्टम को खत्म किया और मेरिट के आधार पर युवाओं को नौकरियां दी। विपक्ष के विधायकों के क्षेत्र में भी अब समान रूप से विकास कार्य कराये जा रहे हैं।शर्मा ने कहा कि हरियाणा की जनता जानती है कि 2014 से पहले पानी और बिजली के लिए आम जनता और किसानों को कितना तरसना पड़ता था। लेकिन अब मनोहर सरकार में 24 घंटे बिजली दी जा रही है और हरियाणा की जनता मनोहर कार्यों से संतुष्ट है। पूर्व सीएम हुड्डा के सपने साकार होने वाले नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। आज डबल इंजन की सरकार में हरियाणा विकसित होने की राह पर आगे बढ़ रहा है।

Related posts

भाजपा सरकार ने 9 सालों में बदली हरियाणा की तस्वीर: ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

आजादी के 70 सालों तक एक ही परिवार की 4-4 पीढ़ियों ने शासन किया,किसी ने धारा 370 और 35 (A) को नहीं हटाई: अमित शाह  

Ajit Sinha

एमडी यूनिवर्सिटी के 200 से अधिक छात्रों ने ली भाजपा की सदस्यता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x