Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

लिफ्ट गिरने से चार मजदूरों की मौत पांच गंभीर रूप से घायल, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में टेक जोन 4 आम्रपाली बिल्डर की निर्माणाधीन सोसाइटी में पैसेंजर लिफ्ट करने से चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि हादसे में पांच मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। घायल मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया जिलाधिकारी और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ मौके पर पहुंचकर राहत के कार्यों को देख रहे है। पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी अस्पताल में मौजूद हैं।

तीसरी मंजिल पर लटकी हुई इसी लिफ्ट में हादसा हुआ है। गौर सिटी एक मूर्ति के पास आम्रपाली ग्रुप ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में निर्माण कार्य दिन साइट पर चल रहा है, इस इमारत का निर्माण एनबीसीसी करवा रहा है। निर्माणाधीन साइट पर काम करते समय लिफ्ट आठवें फ्लोर से अचानक तेजी से नीचे आई और तीसरी मंजिल पर आकर अटक गई। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में निर्माण सामग्री थी। साथ में कई मजदूर सवार थे, नीचे गिरने 4 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में. भर्ती कराया गया है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। इन घायलों को देखने के लिए ग्रेटर नोएडा के सीईओ एनजी रवि और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे हैं। इस निर्माण को करा रहे कंपनी के अधिकारी का कहना है कि इस हादसे की अभी जांच चल रही है जांच में जो भी निकल कर आएगा उसके हिसाब से लायबिलिटी की जाएगी। यह मैकेनिक फेलियर है या फिर मशीन में कोई कमी थी। इस बात की जांच की जा रही है की सभी साइट्स पर सेफ्टी गाइडलाइंस फॉलो हो रही है नहीं इसकी भी जांच की जा रही है.पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।यह लिफ्ट 8वी मंजिल ऊपर से गिरी है। हादसे के समय करीब एक दर्जन लोग सवार थे। लिफ्ट की मोटर ऊपर ही रह गई। लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई। नोएडा में सुबह से ही बारिश हो रही है। ऐसे में काम क्यों कराया जा रहा था, क्‍या लिफ्ट ओवरलोड थी। इन सब बिंदुओं पर जांच की जाएगी।

Related posts

बीती रात जिले के नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराने आए दो गुटों के बीच जबरदस्त मारपीट व पथराव, शीशे टूटे , कई घायल।   

Ajit Sinha

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के पात्र अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड बोर्ड वैबसाईट पर 8 नवम्बर को होंगे उपलब्ध

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एक दंत चिकित्सक ने पत्नी से कहासुनी के बाद आगरा नहर में छलांग लगा दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x