Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

सड़क जाम कर यातायात बाधित करने वालों पर फरीदाबाद पुलिस सख्त, 60-70 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आमजन को सुगम एवं निर्बाध यातायात उपलब्ध कराना फरीदाबाद पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से न केवल आम वाहन चालकों को परेशानी होती है, बल्कि एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन तथा अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को भी गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर फरीदाबाद पुलिस द्वारा सड़क मार्ग पर जाम लगाकर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस के अनुसार, नियाज मोहम्मद नामक व्यक्ति का 23 अगस्त को एक्सीडेंट हुआ था और चार दिन बाद 27 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। जिसको लेकर करीब 60-70 से अधिक लोग 27 अगस्त की शाम को खेड़ीपुल चौक पर एकत्रित हो गए और बाईपास रोड पर जाम लगाकर यातायात को पूरी तरह बाधित कर दिया। जिनके द्वारा मृतक नियाज मोहम्मद के शव को सड़क पर रख दिया गया, जिसके कारण बाईपास रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आम वाहन चालकों के साथ-साथ एंबुलेंस एवं आवश्यक सामग्री लेकर जाने वाले वाहन भी जाम में फंस गये। इससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा मौके पर कानून एवं व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस एवं मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया गया, दुर्घटना के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का पूरा आश्वासन दिया गया तथा दुर्घटना के संबंध में मामला भी दर्ज हो चुका था परंतु प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क मार्ग से जाम नहीं हटाया गया और यातायात को बाधित रखा।पुलिस द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद सड़क मार्ग अवरुद्ध किए जाने के कारण पुलिस ने कानून के तहत कार्रवाई करते हुए जाम लगाने एवं यातायात बाधित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस द्वारा सड़क मार्ग पर जाम लगाने के संबंध में जाहिर, फुरकान, इमाम, इमरान, प्रेम तथा अन्य करीब 60-70 लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि किसी घटना को लेकर अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन सार्वजनिक सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न करना कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकता है। विशेष रूप से सड़क जाम के कारण एंबुलेंस तथा अन्य आपातकालीन वाहनों के प्रभावित होने से गंभीर परिणाम हो सकते हैं।फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि किसी भी घटना के संबंध में कानून एवं पुलिस की कार्रवाई पर विश्वास रखें। किसी के बहकावे अथवा उत्तेजना में आकर सड़क मार्ग जाम करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, तोड़फोड़ करने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी कार्य में शामिल न हों।पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क मार्ग अवरुद्ध कर आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। 27 अगस्त को खेड़ीपुल चौक पर बाईपास रोड जाम कर यातायात बाधित करने के संबंध में दर्ज किया गया आपराधिक मामला ऐसे लोगों के लिए स्पष्ट संदेश है कि सार्वजनिक मार्गों को अवरुद्ध कर कानून व्यवस्था प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को फरीदाबाद पुलिस बर्दाश्त नहीं करेगी।

Related posts

सीएम मनोहर लाल ने एक एसएचओ को किया सस्पेंड, दूसरे थाने के एसएचओ का तबादला

Ajit Sinha

फरीदाबाद:गांव भनकपुर में 11 वीं क्लास के छात्र की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 3 आरोपितों किया अरेस्ट, अब तक 4 अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद में मरीज बन कर आए बदमाशों ने गला दबाकर महिला डॉक्टर को लूटा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x