Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

एंबुलेंस में अवैध शराब की तस्करी करते हुए चार आरोपितों को किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सोनीपत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस में अवैध शराब की तस्करी करने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। ये आरोपित सोनीपत जिला के थाना राई की पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए सोनीपत के पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने बताया कि पुलिस थाना राई में नियुक्त एएसआई योगेश अपनी पुलिस की टीम के साथ अपराधियों एंव असामाजिक तत्वों की खोज में राई एजुकेशन सिटी की सीमा में मौजूद थे।

तभी मुखबिर खास से सूचना मिली कि सफ़ेद रंग की एम्बुलेंस में कुछ लोग अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं और अगर जल्द कार्रवाई की जाए तो गाडी से अवैध शराब बरामद की जा सकती है। पुलिस की टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए गाडी संख्या JH-02-BM-0175 एम्बुलेंस को रुकवाकर तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान एंबुलेंस से 96 बोतल अवैध शराब अंग्रेजी बरामद की गई हैं।

आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत थाना राई में मुकदमा दर्ज किया गया।अनुसंधान टीम में नियुक्त एएसआई योगेश ने अपनी पुलिस टीम के साथ घटना में संलिप्त चारों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार एक आरोपित रमेश (परिवर्तित नाम) को न्यायालय में पेश कर न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जबकि अन्य तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: साहित्य पर्व के अवसर पर चारों अकादमियों के 138 साहित्यकार हुए सम्मानित-सीएम

Ajit Sinha

जेजेपी को समर्थन देने के बाद डॉ. अशोक तंवर की दुष्यंत चौटाला के साथ की पहली विशाल जनसभा

Ajit Sinha

मामा ने भांजे से मांगी थी एक करोड़ की फिरौती, ना देने पर गोली मरने की दी धमकी, गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x