Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद:राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सूरजकुंड मेला के समापन अवसर पर शिल्पकारों को किया सम्मानित।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सूरजकुंड (फरीदाबाद): हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सूरजकुंड मेला परिसर में 2 से 18 फरवरी तक लगे अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला में शिल्पकारों व कलाकारों को सम्मानित किया। राजस्थान की लेदर एम्बरो कला के लिए शिल्पकार चंदा देवी को परंपरागत कला सम्मान से सम्मानित किया गया।  उड़ीसा के पंकज कुमार साहू को उनकी सिल्वर सिलिगुडी कला के लिए कला रत्न अवार्ड से नवाजा गया। कर्नाटक के शिव कुमार पी को उनकी वुड इन्ली कला के लिए, गुजरात के सुरेश कुमार मगन लाल धायदा को तंगालिया क्राफ्ट, उड़ीसा के गणेश साहू को पट्टा चित्रा क्राफ्ट, गुजरात के पंकज कुमार डूंगरा भाई मकवाणा को उनकी पटोला साड़ी, उत्तर प्रदेश के मोहम्मद सलीम को बनारसी साड़ी, उत्तर प्रदेश के ही मोहम्मद कलीम को बनारसी साड़ी और हिमाचल प्रदेश के नितिन राणा को वुलन ट्विड क्राफ्ट के लिए कलामणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गुजरात के मारवाडा जाखू रामा को कुच्चा सावल क्राफ्ट के लिए, गुजरात के हीरा भाई तेजसी भाई को खद्दर विव के लिए, गुजरात के चितारा रोशन राजेश भाई को कलम कारी क्राफ्ट, दिल्ली के बालकिशन को ब्राश क्राफ्ट और हिमाचल प्रदेश के नरोत्तम राम को शैवाल क्राफ्ट, उड़ीसा के हरिशंकर मेहर को इक्कट आर्ट और आंध्रप्रदेश के विश्वनाथ रेड्डी एम को कलमकारी क्राफ्ट के लिए कलानिधि अवार्ड से सम्मानित किया गया।गुजरात के मेहजबिन अब्दुल गफ्फार भाई पटेल को बीडिड ज्वैलरी के लिए, कर्नाटक के नागेंद्र को कंजीवाना के लिए, मध्य प्रदेश के भूरी भाई को फोक पेंटिंग के लिए, मध्यप्रदेश के शोएब खान को चंदेरी साड़ी के लिए, नागालैंड के मोलेम्ला को हैंडलूम के लिए, त्रिपुरा के गौर पौद्दार को बेम्बू के लिए और मध्यप्रदेश के अशरफ खान को जरी एंड जरी गुड्स के लिए कलाश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। विदेशी स्टॉलों में तंजानिया की अगुस्टा मसाकी को उनके हैंडीक्राफ्ट, अल्जिरिया के करीम हडूई को हैंडलूम और घाना के ओडिकी घाना को ट्रेडिशनल घानियन क्राफ्ट के लिए बेस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विधायक राजेश नागर, पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एम.डी. सिन्हा, उपायुक्त विक्रम सिंह, पुलिस विभाग के डीसीपी अमित यशवर्धन, पर्यटन निगम के प्रबंधक निदेशक नीरज कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम, पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद के बेहद ही व्यस्त रहने वाले एक नंबर मार्केट की कई दुकानों में लगी अचानक भीषण आग-देखें वीडियो

Ajit Sinha

जब सेक्टर -8 थाने की पुलिस केक लेकर पहुंची बुजुर्ग दंपति के घर तो बुजुर्ग दंपति की खुशियां हो गई दोगुनी, जानिए इस खबर में  

Ajit Sinha

गणतंत्र दिवस समारोह और आगामी सूरजकुंड मेले की सुरक्षा के संदर्भ में फरीदाबाद पुलिस अलर्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x