Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पौने सैत्तीस करोड़ रूपए धनराशि से आधुनिक तकनीक से बनाई जाने वाली तीन भव्य इमारतों की आधारशिला रखी: नरबीर सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: स्थानीय शहर के लिए बुधवार का दिन विकास कार्यों के नाम रहा । बुधवार को फरीदाबाद में लगभग पौने सैत्तीस करोड़ रूपए धनराशि से आधुनिक तकनीक से बनाई जाने वाली तीन भव्य इमारतों की आधारशिला रखी गई है । हरियाणा के लोक निर्माण, वन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के मंत्री राव नरबीर सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर तथा हरियाणा के उद्योग, पर्यावरण, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के मंत्री विपुल गोयल ने स्थानीय सर्किट हाउस में छः करोड़ तीन लाख चालीस हजार रूपए की धनराशि से बनाए जाने वाले नए कमरे और कान्फ्रेंस रूम की आधारशिला रखी।

इससे पूर्व उद्योग एवं वाणिज्य मन्त्री विपुल गोयल ने एनआईटी फरीदाबाद में पन्द्रह करोड़ नवासी लाख सताइस हजार रु[रूपए की धनराशि से तीन मंजिला भव्य और आधुनिक तकनीक से बनाई जाने वाले क्वालिटी मार्केटिंग सेन्टर की भी आधारशिला रखी। उन्होंने एनआईटी में ही आईटीआई की नई इमारत के लिए भी चौदह करोड़ सतावन लाख चवालीस हजार रूपए की धनराशि से आधुनिक तकनीक से बनाई जाने भव्य इमारत का भी फाउण्डेशन किया ।



अपने सम्बोधन में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में पिछले पांच वर्षों में सरकार धरातल पर विकास कार्यों की बदौलत से ही जनता का आपार समर्थन गत लोकसभा चुनाव में मिला है । प्रदेश में सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व हर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की झङी लगाने का काम किया है । उन्होंने विरोधी पार्टियों के विधायकों के विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्यों की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी ।

Related posts

बड़ी खुशी का दिन, 75 प्रतिशत लोकल रोजगार कानून देगा युवाओं को सुनहरा भविष्य – दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद : खेड़ीपुल थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर 22 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने व एक बच्चे की मां बनाने वाले को धर दबोचा, एसएचओ।

Ajit Sinha

चंडीगढ़:जेजेपी ने अपने संगठन में किया विस्तार, एससी सेल में 46 पदाधिकारी नियुक्त

Ajit Sinha
error: Content is protected !!