Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, पनीर के सात नमूने लखनऊ प्रयोगशाला में भेजे गए , बीते साल लिए गए 150 नमूनों में से 89 नमूने फेल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा पुलिस द्वारा नकली पनीर की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग अलर्ट मोड में आ गया है और लगातार छापेमारी कर नकली पनीर के सैंपल इकट्ठा कर रहा है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त सर्वेश कुमार के नेतृत्व में की जा रही है.बीते दो दिनों विशेष अभियान चलाकर की गई छापेमारी के दौरान सप्लाई वाहनों और दुकानों से पनीर के सैंपल लिए गए हैं,  जिन्हें जांच के लिए लखनऊ की प्रयोगशाला में भेजा गया है. अधिकारियों का कहना है की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

नोएडा के साईं डेयरी,  सलीम डेयरी,  मंथ डेयरी,  शिव शक्ति डेयरी, मोहन डेयरी के अलावा पनीर लेकर आने वाले महिंद्रा पिकअप गाड़ियों को रोक कर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग पनीर के सैंपल ले रहा है,. सहायक आयुक्त सर्वेश मिश्रा का कहना है कि इन सैंपल को जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा और रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी.सर्वेश मिश्रा का कहना है कि लोगों को सही खाद्य पदार्थ मिले इसके लिए उनका विभाग लगातार कार्रवाई करता रहता है। बीते साल खाद्य  विभाग में 150 पनीर के नमूने लिए थे,  जिसकी जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें 89 नमूने जांच में फेल पाए गए थे इसके अलावा मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर 90 मुकदमे दायर किए गए हैं. 13 विक्रेताओं पर 60 लाख से ज्यादा का जुर्माना भी लगाया गया है.  उन्होंने कहा कि नोएडा में किसी प्रकार की मिलावटी पनीर अगर बिकती पाई जाएगी,  तो कठोरता कार्रवाई की जाएगी.

Related posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी सोशल मीडिया पर देने वाला बांग्लादेशी दिल्ली से पकड़ा गया, हथियार बरामद।

Ajit Sinha

केंद्र सरकार ने ऑक्सीजन की कमी की वजह से हुई मौतों की जाँच के लिए कमेटी बनाने का प्रस्ताव फिर से किया नामंज़ूर

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: देश में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ रही है लेकिन भाजपा शासित केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है-सीएम आतिशी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x