Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

25 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, इनमें 11 पुलिस इंस्पेक्टर शामिल, फरीदाबाद में 8, गुरुग्राम में 11, 2 सोनीपत, 4 पंचकूला से।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस परिवार के लिए 31 अगस्त का दिन सम्मान, भावनाओं और गौरव से भरा रहा। पुलिस विभाग में वर्षों तक ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं देने वाले 8 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में सेक्टर-21 सी, फरीदाबाद स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सहायक पुलिस आयुक्त सराय संदीप, भलाई निरीक्षक सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों में इंस्पेक्टर जान मोहम्मद, इंस्पेक्टर चरण सिंह, इंस्पेक्टर राधेलाल, इंस्पेक्टर चतर भुज, इंस्पेक्टर जीवनलाल, ईएसआई करण सिंह, ईएसआई सतीश कुमार तथा ईएचसी जगदीश शामिल हैं। सभी ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनसेवा एवं विभागीय दायित्वों के निर्वहन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी दीर्घकालीन एवं समर्पित सेवाओं के सम्मान में पुलिस विभाग की ओर से यह विदाई समारोह आयोजित किया गया।

 समारोह को संबोधित करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त सराय संदीप ने कहा कि पुलिस विभाग केवल एक सेवा नहीं, बल्कि एक परिवार है। पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर दिन-रात आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा कठिन परिस्थितियों में समाज की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का विभाग को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे हमेशा सम्मान और गर्व के साथ याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वर्षों की सेवा के दौरान कर्मचारियों ने जो अनुभव, अनुशासन, कार्यकुशलता और सेवा भावना अर्जित की है, वह पुलिस विभाग की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सेवानिवृत्ति के बाद भी सभी कर्मचारी पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा रहेंगे तथा उनके अनुभव विभाग और समाज के लिए उपयोगी बने रहेंगे।कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति-चिह्न, सम्मान स्वरूप उपहार एवं शुभकामना भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद, समृद्ध एवं खुशहाल भविष्य की कामना की। साथ ही, पुलिस विभाग को दी गई उनकी दीर्घकालीन एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
सोनीपत
पुलिस लाइन सोनीपत में आज आयोजित सम्मान एवं विदाई समारोह में पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह, IPS, ADGP ने सेवानिवृत्त होने वाले दो पुलिस कर्मचारियों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके दीर्घकालीन, उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। समारोह के दौरान उप निरीक्षक सतेन्द्र व उप निरीक्षक विनोद को पुलिस विभाग में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
पंचकूला
पंचकूला: पुलिस सेवा में वर्षों तक समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियाँ निभाने वाले पंचकूला पुलिस के चार कर्मचारियों को आज पुलिस लाइन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में सम्मान पूर्वक सेवानिवृत्ति दी गई। समारोह भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा, जहां पुलिस परिवार ने ढोल-नगाड़ों की धुन, पुष्पगुच्छ और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी। समारोह में ऑनरेरी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह, ऑनरेरी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह, ऑनरेरी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र, महिला सब इंस्पेक्टर सुरिंदर कौर को विभाग की ओर से सम्मानित करते हुए उनके लंबे सेवाकाल और उत्कृष्ट कार्यों को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के सेवाकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों, चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के अनुभवों और विभाग के प्रति उनके समर्पण को विस्तार से साझा किया। उन्होंने कहा कि इन कर्मियों ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी की जो मिसाल पेश की है, वह आने वाली पुलिस पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक रहेगी।
गुरुग्राम
गुरुग्राम:आज दिनांक 31.08.2026 को पुलिस लाइन, गुरुग्राम में गुरुग्राम पुलिस के 1. निरीक्षक राजेन्द्र, 2. निरीक्षक फूल सिंह, 3. ऑनरी निरीक्षक (SI) वीरेन्द्र सिंह, 4. ऑनरी निरीक्षक पन्नालाल, 5. ऑनरी निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश, 6. E/SI श्री निवास,7. E/SI मुकेश कुमार,8. E/ASI श्रवण सिंह, 9. E/ASI कर्ण सिंह, 10. E/HC बलवान सिंह एवं 11. सिपाही गजेन्द्र सिंह की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि  प्रतीक गहलोत IPS, पुलिस उपायुक्त यातायात, गुरुग्राम, कपिल अहलावत HPS,सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम, गुरुग्राम व सुरेश कुमार HPS, सहायक पुलिस आयुक्त शहर,गुरुग्राम उपस्थित रहे। उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को शॉल,स्मृति-चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके द्वारा पुलिस विभाग में दी गई दीर्घकालीन, उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज तीन आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं-पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के सभी सदस्य, आओ होली उत्सव मस्तियों के संग मनाएं, एक साथ रेन डांस में झूमते हुए मनाए- वीरेंद्र भड़ाना

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्टे के बाबजूद भी हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HUDA) बस्ती के लोगो को बेदखली की धमकी दे रहा है”

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x