Athrav – Online News Portal
नोएडा

घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम के कारण टकराई एक दर्जन गाड़ियां, चार घायल, एक की हालत गंभीर।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से होकर गुजर रही दादरी बाईपास पर घने कोहरे की वजह से एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें घना कोहरा होने के कारण करीब 10 वाहन आपस में टकरा गए। पहले आईसर कैंटर ट्रक से टकराया फिर कोहरे के कारण एक-एक करके गाड़ियां आपस में टकराती चली गई, सूचना मिलते पुलिस ने मौके पर पहुंच गई और राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए जिनमें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और दुर्घटना के बाद हाईवे पर लगे जाम को जेसीबी, क्रेन हाइड्रा की मदद से रोड को खुलवाया।

घने कोहरे की वजह से हुए हादसे के बाद वाहनों की हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की दुर्घटना कितनी भीषण रही होगी। दादरी क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास पर समय सुबह लगभग 9 बजे के अंडरपास से उतरते ही आईसर कैंटर द्वारा लेफ्ट टर्न लिया गया,जिसके पीछे एक ट्रक टकराया और उसके पीछे आईसर कैंटर रूक गया। फिर कोहरे के कारण एक-एक करके गाड़ियां 10 गाड़ियां आपस में टकराती चली गई, एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि इस हादसे मे कैलाश प्रशांत, अपूर्व परमार, केशव, और मोहन स्वरूप घायल हुए थे जिन्हे दादरी पुलिस ने सीएचसी दादरी पर इलाज के भर्ती कराया है. मोहन स्वरूप की हालत गंभीर है. पुलिस के द्वारा क्रेन बुलाकर गाड़ियों को रोड से साइड किया जा रहा है और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू किया जा रहा है। और पुलिस लोगों को अनाउंसमेंट करके सावधानी बरतने की सलाह दे रही है।

Related posts

पारिवारिक विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या,एफआईआर दर्ज।

Ajit Sinha

बंद मकान मिला एक व्यक्ति का गला कटा हुआ शव,मौके से पत्नी फरार है और मोबाइल फोन बंद, पुलिस जांच में जुटी।

Ajit Sinha

पहले जन्मदिन पर मासूम को मौत ने लिया अगोश में,12वीं मंजिल से गिरकर हुई मौत, खुशियों का माहौल, मातम में बदला    

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x