Athrav – Online News Portal
नोएडा

चुनाव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस व केंद्रीय अर्धसैनिक बल और बीएसएफ के जवानों का फ्लैग मार्च

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गौतमबुद्ध नगर में 10 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण कराने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट पुलिस व केंद्रीय अर्धसैनिक बल व बीएसएफ के जवानों के साथ पूरे जिले में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों आश्वस्त कर रहा है कि किसी के दबाव में आकर वोट न डालें.  क्रिटिकल व वल्नरेबल एरिया व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन के लिए  भी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस बल के साथ वल्नरेबल गांव और क्रिटिकल मतदेय स्थलों में पैदल मार्च एवं हिस्ट्रीशीटर के निवासित स्थानों पर पैदल भ्रमण के साथ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए रेड कार्ड नोटिस भी चस्पा किया जा रहा है.

लोगों को शांतिपूर्वक अधिक से अधिक संख्या में निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने व ऐसे व्यक्ति जो चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी कर सकते हैं उनकी जानकारी देने के लिए भी कहा गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई। केंद्रीय अर्धसैनिक बल बीएसएफ के जवानों को आसपास के हिस्ट्रीशीटर व सक्रिय अपराधियों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है और उनके साथ हिस्ट्रीशीटर के घरों पर भी दबिश दी गई साथ ही ऐसे उपद्रवी प्रकार के व्यक्ति जो चुनाव के दौरान उपद्रव कर सकते हैं उन्हें रेडकार्ड नोटिस भी चस्पा किया जा रहा है.

फ्लैग मार्च के दौरान पीए सिस्टम के माध्यम से लोगों को शांतिपूर्वक अधिक से अधिक संख्या में निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने व ऐसे व्यक्ति जो चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी कर सकते है उनकी जानकारी देने के लिए भी कहा गया। एडीसीपी नोएडा ज़ोन-1 रणविजय सिंह का कहना है कि चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने बताया कि जो उपद्रवी लोग हैं। उनको चिन्हित करने के बाद रेड कार्ड जारी किए गए हैं। उनका कहना है कि यदि किसी भी पोलिंग बूथ पर विवाद होता है, तो चिन्हित लोगों पर सख्त कार्रवाई पुलिस प्रशासन द्वारा की जाएगी।

Related posts

शारदा यूनिवर्सिटी रोड़ पर हुए हादसे में एक छात्र की मौत, 3 घायल, स्कार्पियो कार पूरी तरह हुई क्षतिग्रस्त

Ajit Sinha

एसिड अटैक सर्वाइवर लड़कियों ने समाजसेवियों और अधिकारियों राखी बांधकर लिया सुरक्षा का वचन।

Ajit Sinha

राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के एक घायल, एक गिरफ्तार लूटे हुए मोबाइल बरामद  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x