Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला प्रशासन में दो इंस्पेक्टरों सहित पांच पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत्त, डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने बधाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस विभाग पंचकूला से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी इंस्पेक्टर महिपाल, इंस्पेक्टर बख्शीश लाल, उप.निरीक्षक नरेश कुमार तथा मुख्य सिपाही मन्जीत को पुलिस उपायुक्त पंचकूला हिमाद्री कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि आप सभी सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को धन्यवाद करते हुए कहा कि इन पुलिस अधिकारियों ने जीवन का महत्वपूर्ण समय पुलिस विभाग में निष्पक्ष रूप से ड्यूटी करते हुए बिताया है।

सेवानिवृत्ति का समय एक और जहां खुशी का होता है, वही भावुकता का भी होता है। इतने समय विभाग में रहकर सेवा करके अपने घर चले जाना भावुकता का समय होता है, लेकिन खुशी की बात यह है कि आज सही सलामत स्वस्थ इस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे है सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों की कमी विभाग को अवश्य महसूस होगी, और यह दिन विभाग को ज्वाइन करने से पहले ही पता होता है कि हम इस दिन सेवानिवृत्त होंगे ।

पुलिस विभाग सेवानिवृत्त हुए सभी अधिकारियों के कार्यों को हमेशा याद रखेगा । उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों से अपेक्षा हैं कि वह शेष जीवन का अधिकांश समय घर पर रहकर समाज सेवा के कार्यों में व्यतीत करेंगे और देश व प्रदेश को आगे बढ़ाने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। इस सेवानिवृत्त के दिन पुलिस विभाग की तरफ खुशी के मौके पर पार्टी का प्रबंध किया गया । इस पार्टी में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के परिवार सदस्य, पुलिस विभाग की तरफ से अधिकारी व साथी कर्मचारी मौजूद रहे । 

Related posts

चंडीगढ़: नशा तस्करी करने वाले तीन आरोपी की कुल 2,14,03,500/- रूपए कीमत की चल व अचल सम्पत्ति हुई कन्फर्म फ्रीज।

Ajit Sinha

सप्लायर और बूथ संचालक के बीच दूध की सप्लाई को लेकर हुए विवाद के बाद, एक दूसरे को लात-घूसों से पीटा।

Ajit Sinha

महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और परिवारों को जोड़कर रखना आयोग की प्राथमिकता : रेणु भाटिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x