Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

कैश वैन से 17 लाख रूपए की लूट के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने 24 जून, 2019 को गुरुग्राम के सेक्टर -29 के इलाके में हुई कैश वैन से 17 लाख रूपए की लूट के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पावर हाउस कॉलोनी बहादुरगढ़ निवासी सौरभ उर्फ सन्नी, छोटू राम नगर बहादुरगढ़ के मोनू, बिहार, बाचो पट्टी के निवासी व अभी बहादुरगढ में रह रहे गणेश गुप्ता, बिहार में बलिया निवासी रामजी उर्फ मलिंगा और लाइन पार बहादुरगढ़ के रहने वाले संजीव (ड्राइवर) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, आरोपी व्यक्तियों ने खुलासा किया कि उन्होंने लूट की वारदात को कलेक्शन कंपनी के चालक संजीव से सूचना लेने के बाद अंजाम दिया था। आगे की जांच चल रही है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों से संविधान पूर्व कानूनों पर विचार

Ajit Sinha

जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक कल 16 फ़रवरी को

Ajit Sinha

समाधान शिविर में सूरत नगर निवासी गुरदीप कौर की शिकायत का हुआ 48 मिनट में समाधान

Ajit Sinha
error: Content is protected !!