Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

केजरीवाल सरकार ने ‘हरिजन’ शब्द के स्थान पर ‘डॉ. अम्बेडकर’ शब्द इस्तेमाल करने का लिया फैसला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:केजरीवाल सरकार ने ‘हरिजन’ शब्द के स्थान पर ‘डॉ. अम्बेडकर’ शब्द इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने ‘हरिजन’ शब्द के स्थान पर ‘डॉ. अम्बेडकर’ शब्द के प्रतिस्थापन की अधिसूचना पारित की और निर्देश दिया कि अधिसूचना को जल्द से जल्द प्रभावी किया जाए। मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र में अतिक्रमण, कम पानी आपूर्ति सहित विभिन्न मुद्दों को हल करने के निर्देश दिए।

समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने दिल्ली सचिवालय में कानून विभाग और नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी गलियों, मोहल्लों, मोहल्ला क्लीनिकों और कॉलोनियों में ‘हरिजन’ शब्द को डॉ. अम्बेडकर’ से बदलने का प्रस्ताव रखा।भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद कि हरिजन शब्द का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए, बैठक आयोजित हुई। जिसमें ‘हरिजन’ से ‘डॉ अम्बेडकर’ शब्द के प्रतिस्थापन की अधिसूचना पारित की और निर्देश दिया कि अधिसूचना को जल्द से जल्द प्रभावी किया जाए।

इसके अलावा राजेंद्र पाल गौतम ने सीमापुरी निर्वाचन क्षेत्र के यूजीसी अधिकारियों के साथ बैठक कर रखरखाव, दूषित और कम पानी आपूर्ति जैसे विभिन्न मुद्दों को हल करने के निर्देश दिए, ताकि जनता को कोई असुविधा न हो। उन्होंने सीमापुरी निर्वाचन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए तत्काल आधार पर बैठक की और अधिकारियों को इस पर गौर करने के निर्देश दिए।

Related posts

एलजी ने एमसीडी मेयर केस में सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली सरकार को अपना पक्ष रखने से जबरन रोका- अरविन्द केजरीवाल

Ajit Sinha

दिन दहाड़े ऑटो चालक की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी, भीड़ ने आरोपित को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने आज पचास हजार के ईनामी बदमाश जितेंद्र व उसके एक साथी को अरेस्ट किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x