Athrav – Online News Portal
मनोरंजन हरियाणा

फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक को हरियाणा फिल्म नीति के तहत परियोजनाएं स्वीकृत,शासी परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने जाने-माने फिल्म निर्माता, निर्देशक एवं अभिनेता सतीश कौशिक को हरियाणा फिल्म नीति के तहत परियोजनाएं स्वीकृत करने के लिए शासी परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव इस परिषद के उपाध्यक्ष होंगे जबकि सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक इसके सदस्य सचिव होंगे।



उन्होंने बताया कि परिषद के अन्य सदस्यों में पर्यटन विभाग के प्रशासनिक सचिव,कला एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के प्रशासनिक सचिव, स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विज्युअल आर्ट, रोहतक के कुलपति और राजीव भाटिया,  हर्ष कटारिया एवं  हरविन्द्र मलिक शामिल हैं। यहां यह उल्लेखनीय होगा कि  राजीव भाटिया और  हरविन्द्र मलिक फिल्म निर्माता तथा  हर्ष कटारिया फिल्म निर्देशक हैं।

Related posts

नोरा फतेही लंदन की सड़कों पर बच्चों को ‘कमरिया’ गाने पर डांस सिखाती आईं नजर, देखें वायरल वीडियो

Ajit Sinha

जिला परिषद चुनाव के लिए जेजेपी तैयार, अजय सिंह चौटाला और डिप्टी सीएम समेत सभी वरिष्ठ नेता संभालेंगे मोर्चा

Ajit Sinha

सिर्फ 8 महीने में ढूंढे 378 बच्चे, कभी सुनते है गाने तो कभी करवाते है ड्राइंग, दोस्त बन कर करते है काउंसलिंग

Ajit Sinha
error: Content is protected !!