Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

10 लाख रूपए लूट के मामले में पांचवा आरोपित हैदराबाद से अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:अपराध शाखा -17 की टीम ने वर्ष -2021 में एयरफोर्स के गेट के निकट हथियारों के बल 10 लाख रुपए नकदी की हुई लूट में वांछित 1 लुटेरा को हैदराबाद से अरेस्ट किया हैं, जबकि इसके चार साथियों को पहले ही अरेस्ट किए जा चुके हैं। कुल इस केस में पांच आरोपित थे। आज ये खुलासा एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने अपने कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए हैं। 

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 11 जनवरी 2021 को एयरफोर्स गेट के सामने एक लडके से अज्ञात युवकों द्वारा 10 लाख रुपये लूट लिए थे। इस बारे थाना पालम विहार, गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज  किया गया था तथा 4 बदमाशों को दिनांक 21 जनवरी 2021 को अरेस्ट कर लिया गया था।उनका कहना हैं कि अपराध शाखा -17 प्रभारी नरेंद्र चौहान की पुलिस टीम ने आज उपरोक्त मुकदमा  में संलिप्त रहे 1 वांछित आरोपित को गत 20 फ़रवरी 2023 को हैदराबाद (तेलंगाना) से अरेस्ट  किया का नाम *रचित शर्मा (उम्र 31 वर्ष, शिक्षा 12वीं)* हैं। पुलिस टीम ने आरोपित  को दिनांक 20.02.2023 को हैदराबाद न्यायालय में पेश करके 2 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया तथा दिनांक 22 फ़रवरी 2023 को  न्यायालय, गुरुग्राम में पेश करके 2 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है।

उनका कहना हैं कि आरोपित से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इसने अपने उपरोक्त साथियों के साथ मिलकर उपरोक्त मुकदमा  में शिकायतकर्ता की रैकी करके उससे 10 लाख रुपयों की नकदी, लैपटॉप व अन्य कागजात लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। लूटे गए रुपए रुपयों में से इसके हिस्से 3 लाख रुपए आए थे, जिन्हें लेकर यह पुलिस से बचने के लिए हैदराबाद चला गया और वहां पर पिछले 2 साल से एक हार्डवेयर की दुकान पर नौकरी कर रहा था।आरोपित आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर है, रिमांड के दौरान आरोपित से अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ करते हुए बरामदगी की जाएगी। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: संगठित अपराध और अपराधियों से सामूहिक रूप से निपटने के लिए एक संस्थागत तंत्र करेगी स्थापित

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: शाहदरा पुलिस स्टेशन की 110वीं वर्षगांठ: भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक गौरवशाली अध्याय।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लोगों को शादी के बहाने ठगने वाले दो विदेशी नागरिकों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x