Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद की पंखुड़ी लैमिनेटर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में लगी भीषण आग, सब कुछ जलकर हुआ खाक -वीडियो देखें ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद की भाकरी गांव में आज एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में भीषण आग लग गई। आग लगने के चलते कंपनी में अफरा-तफरी मच गई, लोगों ने बाहर भाग कर अपनी जान बचाई और इस आग पर जब तक फायर ब्रिगेड के कर्मचारी काबू पाते तब तक कंपनी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।फैक्ट्री में लगी आग की भीषण लपटें भांकरी गांव स्थित पंखुड़ी लैमिनेटर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की है

जहां पर मंगलवार की दोपहर 3  बजे कंपनी में मशीन की मोटर में लपटें उठने लगी जब तक उन लपटों पर काबू पाया जाता तब तक वह लपटें धीरे-धीरे कंपनी में रखे केमिकल तक पहुंच गई और आग ने कंपनी में तांडव मचाना शुरू कर दिया। बता दें कि घटना के समय कंपनी में लगभग 200 वर्कर काम कर रहे थे।

आग बढ़ती देख सभी ने बाहर भाग कर अपनी जान बचाई और इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलने के बाद दर्जनों दमकल की गाड़ियां एक-एक कर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई  लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका और जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक कंपनी जलकर पूरी तरह से जलकर स्वाहा हो गई ।

Related posts

फरीदाबाद : नामी मॉल के मसाज पार्लर से छह लड़कियों और 10 लड़कों को पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकडे, खुद देखिए वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा होम आइसोलेशन के बारे में जारी निर्देशों का करें पालन: उपायुक्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रथम नवरात्रि पर महारानी वैष्णो देवी मंदिर में हुई मां शैलपुत्री की भव्य पूजा अर्चना, भक्तों ने की अरदास

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x