Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : महिला थाना सै. 16 के चारों तरफ सड़कों पर घुटनों तक भरा बारिश का पानी,होमगार्ड के जवान बंद गाड़ियों को धक्का देते हुए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : आज सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने के कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया, सड़कों पर भरे पानी में लोगों की गाड़ियां बंद होने की वजह,अपने -अपने गाड़ियों को धक्के देते हुए नजर आए वहीँ,ओल्ड फरीदाबाद , ग्रीन फील्ड कालोनी के रेलवे अंडर पास में पानी भर जाने के कारण नेशनल हाइवे 2 पर गाड़ियों का दबाव काफी बढ़ गया,जिसे ट्रैफिक पुलिस के जवान इस बारिश में भी अपना पसीना बहाते हुए नजर आए और लोगों को जाम में फसने नहीं दिया,वहीँ एक होम गार्ड के जवान पानी में फंसे हुए गाड़ियों को हटा कर रास्ता को चालू करते हुए देखा गया ।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सेक्टर -28 स्थित कार्यालय , हरियाणा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल सेक्टर -16 कार्यालय के सामने घुटनों तक बारिश का पानी भरे हुए थे। इसके बाद महिला थाना सेक्टर -16 ,मेट्रो हॉस्पिटल ,सेक्टर 17 -18 , 18 ए रोड के ऊपर घुटने तक बारिश का पानी भरने के कारण लोगों की गाड़ियां बंद हो गई, आज के पानी में कार , थ्री व्हीलर, मोटर साइकिलें , स्कूटी आदि गाड़ियां बंद हो गई,लोग अपने गाड़ियों को धक्के देते हुए, खीचतें हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद ओल्ड फरीदाबाद, ग्रीन फील्ड कालोनी के रेलवे अंडर ब्रिज के निचे 7 -8 फुट तक पानी भर जाने के कारण रास्ता बिल्कुल बंद हो गया जिसके कारण बड़खल पुल व नेशनल हाइवे -2 पर गाड़ियों का दबाव पहले के मुकाबले काफी बढ़ गया, नेशनल हाइवे 2 पर जाम न लगे, इस लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान बारिश में भी अपना पसीना बहाते हुए नजर आए।

Related posts

फरीदाबाद: एक तेज रफ़्तार हाइवा ने कार, स्कूल बस व पिकअप गाड़ी में टक्कर मारते हुए रोड पर पलट गई,एक महिला की मौत, 6 घायल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद थाने में तैनात हवलदार विक्रम 20000 रूपए रिश्वत लेते हुए विजिलेंस के हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पल्ला थाना क्षेत्र के विनय नगर इलाके में एक टेलर मास्टर की सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी, केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x