Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी रेलवे अंडरपास : भरे हुए पानी से गूजरों तो मौत का खतरा,रेलवे ट्रक से गूजरों तो मौत का खतरा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कालोनी के रेलवे अंडरपास में आज बारिश के पानी भरे होने के मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कहने का कोई असर जिला प्रशासन पर दिखाई नहीं दिया। बीती रात हुई तेज बारिश की वजह से फिर से रेलवे अंडर पास में पानी भर गया। भरे हुए पानी में एक कार डूब गया जिसमें एक कार चालक भी फंसा हुआ दिखाई दे रहा हैं।
ग्रीन फील्ड कालोनी के रेलवे अंडर पास में भरे हुए पानी को लेकर आज सुबह के वक़्त सैकड़ों निवासियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। लोगों की माने तो जब भी यहां बारिश होती हैं उसका पानी इस रेलवे अंडरपास में भर जाता हैं, इसके कारण यहां के लोगों को नेशनल हाइवे -2 की तरफ आने -जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। उनका कहना हैं कि रेलवे अंडरपास में भरे हुए पानी को देख स्थानीय लोगों का दिल दहल जाता हैं, जिसके मुख्य कारण हैं पैदल यात्री को रेलवे ट्रैक के ऊपर से होकर करके आना जाना पड़ता हैं, जिससे रेल गाड़ियों के चपेट में आकर जिंदगी खत्म होने का खतरा रहता हैं। तस्बीरों में साफ़ देखा जा सकता हैं कि रेलवे अंडरपास में भरे हुए पानी में कैसे कार डूबा हुआ हैं और उसमें चालक बुरी तरह से फंसा हुआ दिखाई दे रहा हैं। लोगों की माने तो इस रेलवे अंडरपास से पानी को हटाना नगर निगम का काम हैं, पर घंटों बीत गए पर यहां पर नगर निगम का एक भी कर्मचारी जमे हुए पानी को हटाने नहीं आया।


Related posts

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने जानभावनाओं का किया सम्मान, क्लीन चिट मिलने एसीपी राजेश चेची को बुला लिया जाएगा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :बीती रात सराय थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर, निखिल विहार में बाप -बेटे की पीट -पीट कर दी हत्या, पुलिस जांच में जुटी, पूछताछ जारी।

Ajit Sinha

किसान की मर्जी के बिना किसी की भूमि का अधिग्रहण नहीं होगा : कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x