Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: महिला सशक्तिकरण है बदलते भारत की नई तस्वीर” : असीम गोयल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने कहा कि भारत के हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह एक महिला को उसके मूल अधिकार ‘जीने के अधिकार’ का अनुभव करने दें। महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में “ऊर्जा की उड़ान” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर संबोधित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर, दिव्यांग और वंचित लोगों को सम्मानित किया गया। ट्रांसजेंडर और दिव्यांगों द्वारा फैशन शो की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। मंत्री असीम गोयल ने घोषणा करते हुए फैशन शो के लिए ड्रेस बनाने वाली महिलाओं के लिए सिलाई मशीनों तथा रैंप पर चलने वाली महिलाओं का मेकअप करने वाली थर्ड जेंडर कम्युनिटी के लोगों के लिए मेकअप किट भेंट करने का ऐलान भी किया।
महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश नारी के सम्मान की धरती है। इस प्रदेश को माँ सरस्वती का वरदान प्राप्त है। इस प्रदेश की महिलाओं ने इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। समाज में महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखा जाना चाहिए क्योंकि आज के समय में महिला हर क्षेत्र में आगे है चाहे वो शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर खेल का। सरकार द्वारा महिलाओं की उन्नति को प्राथमिकता दी गई है। हरियाणा की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में शानदार काम करके समाज और प्रदेश की उन्नति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। सरकार ने प्रदेश में महिलाओं के चहुंमुखी विकास के लिए विभिन्न कार्य किए हैं। महिला सशक्तिकरण बदलते भारत की नई तस्वीर है। उन्होंने कहा कि जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि बनाते हुए इन शक्तियों को हमारे आगे रखा तो आज हम समाज के अंदर रोकने का काम कैसे कर सकते है। नारी सृष्टि की ऊर्जा है। नारी न हो तो सृष्टि का विकास नहीं हो सकता। आज समाज के तीन विशेष वर्ग को यहां बुलाकर उनकी ऊर्जा को समाज के आगे रखा है जिस ऊर्जा को न हम परिभाषित कर सकते है न ही कभी हमने उनको ऐसे देखा।हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि साइबर सुरक्षा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि स्मार्टफोन, कंप्यूटर और इंटरनेट अब आधुनिक जीवन का इतना बुनियादी हिस्सा बन गए हैं कि यह कल्पना करना मुश्किल है कि हम उनके बिना कैसे काम करेंगे। साइबर सुरक्षा न केवल डिजिटल संपत्तियों की सुरक्षा के बारे में है, बल्कि हमारे जीवन के तरीके की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण तत्व है। उन्होंने कहा, जैसे-जैसे प्रौद्योगिकी पर हमारी निर्भरता बढ़ती जाती है, साइबर सुरक्षा का महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नारी सशक्तिकरण के प्रति संकल्पबद्ध है और इनके हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

Related posts

एक पखवाड़े में 11 मोस्ट वांटेड व 304 नशा सौदागरों सहित 612 अपराधी गिरफ्तार,229,अवैध पिस्तौल,53 देशी कट्टे, 19 रिवाल्वर बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने कुख्यात बदमाश सतपाल मुंझेड़ी के भाई जोगिंद्र एडवोकेट को किया गिरफ्तार,जेल भेजा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तीसरे नवरात्रे पर महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में हुई मां चंद्रघंटा की भव्य पूजा, भक्तों का लगा तांता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x