Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: लघु सचिवालय में काम के लिए आने वाली महिलाओं को अब छोटे बच्चों की चिंता नहीं होगी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:लघु सचिवालय में प्रतिदिन 500 से ज्यादा ऐसी महिलाएं अपने कार्य करवाने के लिए आती हैं जिनके दूध पीते बच्चे हैं। इसके अलावा विभिन्न कार्यालयों में काम करनी वाली महिलाओं को भी अपने दूध पीते बच्चों को इधर-उधर छोडक़र आना पड़ता है। महिलाओं की इसी समस्या को देखते हुए उपायुक्त विक्रम सिंह ने लघु सचिवालय में अर्ली चाइल्डहुड केयर सेंटर (शिशु देखभाल केंद्र) शुरू करने के लिए निर्णय लिया है। इसके लिए सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त विक्रम सिंह व एम 3 एम फाउंडेशन के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि लघु सचिवालय में प्रतिदिन अपने कार्यों व नौकरी के लिए आने वाली महिलाओं को छोटे बच्चों के डायपर बदलने व ब्रेस्ट फीडिंग करवाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया कि लघु सचिवालय में छोटे बच्चों व महिलाओं को लिए इस तरह की कोई सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने बताया कि अब सीएसआर के तहत एम 3 एम फाउंडेशन के साथ इस कार्य के लिए एमओयू किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह शिशु देखभाल केंद्र दूसरे तल स्थित लिकर्ट के सामने खाली पड़े स्थान पर बनाया जाएगा। एक महीने में यह बनकर तैयार हो जाएगा। इस केंद्र में बच्चों की देखरेख के लिए एक सुपरवाईजर मौजूद होगी। बच्चे खेल सकें इसके लिए अलग-अलग तरह के खिलौने भी रखे जाएंगे।

इस केंद्र में महिलाएं बच्चों के डायपर बदल सकेंगी और अपने छोटे बच्चों को दूध भी पिला सकेंगी। उन्होंने बताया कि यह केंद्र सभी कार्य दिवसों में सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक खुला रहेगा। इस अवसर पर एम 3 एम फाउंडेशन की सीईओ एश्वर्य महाजन, एसीईओ गौरव सिंह, गुंजन गहलोत, मयंक चित्रा सहित फाउंडेशन के सदस्य भी मौजूद थे।

Related posts

एटीएम काटकर लाखों रुपये चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस का सिपाही निकला मास्टरमाइंड-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

डीसीपी अंशु सिंगला और डीसीपी अपराध जयवीर राठी शहीद सिपाही संदीप के परिजनों को दी सांत्वना, सौपे 23 लाख के चेक।  

Ajit Sinha

भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे 36 वें सुरजकुंड अन्तर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का शुभारंभ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x