Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बैल्डिंग की चिंगारियों से गांव सरूरपुर में एक कबाड़े के गोदाम में लगी भयंकर आग, आग को दमकल की गाड़ियां बुझाने में लगी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : बल्ल्भगढ़ के सरूरपुर गांव में एक कबाड़े के गोदाम में आज बैल्डिंग की चिंगारियों से लगी भयंकर आग। इस आग में लाखों का कबाड़ जल कर ख़ाक हो गया। इस आग को बुझाने हेतु दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं। खबर लिखे जाने तक दमकल की गाड़ियां लगी आग को बुझाने का कार्य कर रहीं थी। पुलिस की माने तो लगी आग को काबू कर लिया गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गांव सरूरपुर एक कबाड़े का एक बड़ा गोदाम हैं जिसमें आज अचानक भयंकर आग लग गईं इस आग की खबर से मौके पर अफरा -तफरी मच गईं। इस आग की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी और मौके पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया हैं। बताया गया हैं कि इस गोदाम से कुछ ही दूरी पर एक बैल्डिंग की दुकान हैं और वहां पर बैल्डिंग का कार्य किया जा रहा था इस दौरान बैल्डिंग की चिंगारी कबाड़े के ऊपर पर जा गिरा और उसमें आग पकड़ लिया व वह आग धीरे -धीरे यह फैलती चली गई और आग की लपटें तेज हो गई। मालूम हैं कि यह आग प्लाट न. 62 नगर चौक ,इंडस्ट्रीज एरिया, गांव सरूरपुर ,नंगला गुजरान ,फरीदाबाद स्थित अर्जुन ट्रेडर्स के गोदाम में लगी हैं।

Related posts

फरीदाबाद: दीपावली के पावन पर्व पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल की नीतियों का देशभर में बजा डंका : 18 बड़े राज्यों में हरियाणा सर्वश्रेष्ठ शासित राज्य के रूप में उभरा।

Ajit Sinha

हिसार: DHBVN के प्रबंधक निदेशक निदेशक डा. बालकर सिंह ने आज 64 एसडीओ को तुरंत प्रभाव से तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x