Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पीड़ितों की आवाज मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक पहुंचाउंगा – राजेश नागर 


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:यमुना जल भराव के पीडि़तों ने विधायक राजेश नागर मुलाकात कर अपना ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने तुरंत राहत देने की मांग की। नागर ने उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि वह उनकी आवाज को मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक अवश्य ही पहुंचाएंगे और आधिकारिक राहत उन्हें मिलेगी। बसंतपुर कॉलोनी से आए इन लोगों ने विधायक राजेश नागर को बताया कि यमुना में आए जल सैलाब के कारण उनका काफी नुकसान हुआ है जिससे सरकार ही उन्हें राहत दे सकती है। उनके घर पानी में डूब गए हैं। घरों में पानी भरने से लकड़ी और इलेक्ट्रॉनिक समेत कपड़ों का भी भारी नुकसान हुआ है। उनके बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं जिससे उनकी पढ़ाई का भी नुकसान हो रहा है। इससे उन्हें तुरंत ही राहत दिलवाई जाए। 
जिससे कि उनका जीवन सहजता की ओर बढ़ सके। फिलहाल वह लोग प्रशासन द्वारा बनाए राहत कैंपों में किसी प्रकार गुजारा कर रहे हैं। गौरतलब है कि विधायक राजेश नागर द्वारा बसंतपुर कॉलोनी में जलभराव की स्थिति का मुआयना करने के दौरान इन लोगों से मुलाकात की थी। जिसके बाद वह आज इन्हें ज्ञापन देने भतौला निवास पहुंचे थे। विधायक राजेश नागर ने कहा कि इस बार भारी बारिश के कारण आम जनजीवन पर काफी प्रभाव हुआ है। शासन प्रशासन ने जल प्रबंधन के काफी प्रयास किए हैं लेकिन प्राकृतिक जल बहाव अधिक होने से लोगों को दिक्कतें हुई हैं। नागर ने कहा कि वह सभी की तकलीफों को समझते हैं और लगातार तीन दिन से वह यमुना किनारे जलभराव की स्थिति एवं राहत शिविरों पर निगाह रखे हुए हैं। विधायक राजेश नागर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष लोगों की समस्या को रखेंगे और उन्हें जल्द से जल्द एवं अधिकाधिक मुआवजा दिलवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह पानी का खतरा पूरी तरह से टल जाने और प्रशासन द्वारा इजाजत मिलने पर ही अपने घरों की ओर रुख करें।

Related posts

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड आरडब्ल्यूए के कार्यालय में पब्लिक हेल्थ इनीशिएटिव प्रोजेक्ट ने आज एक शिविर का आयोजन किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एफएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने प्राधिकरण की 21वीं कोर प्लानिंग सेल बैठक की अध्यक्षता की

Ajit Sinha

मटिया महल की जमीन पर भूमाफियाओं ने खडी की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग,एसडीएम ने की जांच शुरू

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x