Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: आप नेताओं ने आज परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के निवास का किया घेराव-जाने क्यों

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : खोरी गांव में प्रवासी श्रमिकों की कालोनी में तोड़फोड़ करने और तीन कृषि कानून के विरोध में राज्यसभा सदस्य व आम आदमी पार्टी के हरियाणा के सहप्रभारी डा.सुशील गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के सेक्टर-8 स्थित कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। डा.सुशील गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने 2500 प्रवासियों के मकानों को तोड़ दिया है और करीब बाकी घरों में बिजली-पानी की आपूर्ति रोक दी है। यह अनुचित है।

हरियाणा सरकार की नीति के मुताबिक 20 साल से अधिक समय से रह रहे किसी व्यक्ति की झुग्गी तोड़ने से पहले उसे आवास देने का प्रावधान है, केंद्र सरकार की पालिसी भी यही कहती है। हाईकोर्ट ने भी इन लोगों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था करने का आदेश दिया है।

फिर किसी को बेघर करना कहां तक जायज है। उन्होंने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के जारी रहने का बयान झूठा व गुमराह करने वाला है। किसान की फसल को आवश्यक वस्तु अधिनियम से बाहर करने से कालाबाजारी बढेगी। इसलिए इन कृषि कानूनों में न्यूनतम समर्थन मूल्य की लिखित गारंटी दी जाए। कार्यकर्ताओं को पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने भी संबोधित किया। हरियाणा के केबिनेट परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के फरीदाबाद सेक्टर 8 पर आम आदमी पार्टी द्वारा दिए शांति प्रदर्शन पर हरियाणा पुलिस ने महिलाओं पर लाठी चार्ज किया। इस दौरान 35 वर्षीय कल्पना, खोरी गांव निवासी सहित सैकडो कार्यकर्ता घायल हो गए। इस दौरान कल्पना से मिलने के लिए सांसद सुशील कुमार गुप्ता तथ आम आदमी पार्टी के हरियाणा सह प्रभारी बीके सरकारी हाॅस्पिटल पहुंचे। जहां सांसद सुशील गुप्ता ने घायल महिला कल्पना का हालचाल पूछा। कल्पना की गर्दन और कमर में गंभीर चोट आई है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा अब 31 अक्टूबर व एक और 2 नवम्बर को

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कातिलाना हमले व 10000 के ईनामी आरोपित को 17 साल के बाद क्राइम ब्रां -48 की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बदली राजनीति की परिभाषा: असीम गोयल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!