Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: शेयर मार्किट में निवेश के नाम पर 40 लाख रुपए के धोखा-धड़ी के मामले में तीन आरोपित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:शेयर मार्किट में निवेश कराने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के मामले में पीएस साइबर सेंट्रल की टीम ने आज तीन ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए ठगों ने शिकायतकर्ता से लगभग 40 लाख रूपए की ठगी की है। पकड़े गए आरोपितों के नाम जितेन्द्र शर्मा व राहुल एवं हलिम अहमद हैं। यह सभी आरोपित 4 दिन के पुलिस रिमांड पर है। आगे पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पीएस साइबर अपराध सेंट्रल में सेक्टर -87 रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें बताया कि दिनांक 13 दिसम्बर को फेसबुक के माध्यम से व्हाट्सएप में एक लड़की एलियाना जोसेफ  ने उससे सम्पर्क किया और ट्रेडिंग एप्प के बारे में जानकारी दी। जिसने स्टॉक मार्किट में 20 साल से अधिक का अनुभव वालों से जानकारी देने की बात कही। जिसके लिए शिकायतकर्ता को कुछ फीस चुकानी होगी। ठग ने अपनी योजना के अनुसार किल स्टॉक में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। शिकायतकर्ता से एक एप डाउनलोड कराया और एक ग्रुप में जोडा। जिस में 100 से अधिक लोग जुड़े हुए थे।

ग्रुप में मुनाफे के फोटो शेयर किए जाते थे। ग्रुप में पहले 2 दिन शिकायतकर्ता को ग्रुप में देखना था। ठगों ने ग्रुप में मुनाफा दिखाया। जिसके लिए उन्होने 10 हजार की फीस देकर फ्री में ट्रेडिंग कर सकते है। शिकायतकर्ता ट्रेडिंग करके साइड इनकम बना सकते है। ठगों के द्वारा शिकायतकर्ता को कई ग्रामों में जोड़ा जिसमे नामी ग्रुप थे जैसे आदित्य बिरला , एलियाना जोसेफ, सेबी रजिस्टर्ड इत्यादि थे। शिकायतकर्ता ठगों के जाल में फस गया और 40,03,000 रूपये निवेश कर दिए। जिसके संबंध में साइबर थाना सेन्ट्रल में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए गत 06 फरवरी को साइबर टीम ने आरोपित जितेन्द्र शर्मा व राहुल को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया था। आरोपित जितेन्द्र शर्मा निवासी गांव सेंधवा तहसील छापा मथुरा हाल राजनगर पार्ट – 2 पालम दिल्ली व राहुल कुमार गांव उटवारा खैर अलीगढ उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। दोनों आरोपितों से मामले में पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर मुकदमे की पूर्ण बरामदगी की जा चुकी है। आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि जितेन्द्र शर्मा का खाता था,जिसने अपना खाता को 2 लाख रुपए में राहुल को दिया। राहुल ने खाता उपलब्ध कराने के लिए 1.65 लाख रुपए लिए थे, राहुल इस खाता को हलिम अहमद को नेपाल में देखकर आया था जिसके लिए उसने  2 लाख रुपए अलग से लिए थे। इस खाते में ठगी के 7.50 लाख रुपए आए थे। आरोपितों  द्वारा ₹500000 अदालत के माध्यम से शिकायतकर्ता के पास जमा कर दिए हैं। मामले में आगे कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस टीम के द्वारा आरोपित  हलिम अहमद को लखनऊ से गिरफ्तार किया है आरोपित  हलिम अहमद उर्फ सरफराज गांव – मैरवा जिला सिवान बिहार का रहने वाला है। आरोपित को पूछताछ के लिए 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने दिवंगत ईएचसी नरसी राम के परिजनों को बीमा योजना के तहत सौंपा 50 लाख रुपये का चेक

Ajit Sinha

हरियाणा: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के क्रियान्वयन को एक यज्ञ समझकर आहुति डालें-शिक्षा मंत्री

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में हुड्डा ने सीवर लाइन की कोई मंजूरी नहीं दी, हुड्डा ने यूआईसी को दिए दो नोटिस, यूआईसी जवाव दें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x