Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: लाल बहादुर शास्त्री अकैडमी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए इसका कलंदरा कोर्ट में पेश किया है-यशवर्धन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अग्रसेन चौकी व यातायात पुलिस की टीम ने बल्लभगढ़ में अंबेडकर चौक के पास स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकैडमी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए इसका कलंदरा कोर्ट में पेश किया है जिस के पश्चात अदालत द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अंबेडकर चौक के निकट  स्थित लाल बहादुर शास्त्री एकेडमी में छात्रों व उनके अभिभावकों का आना जाना लगा रहता है इसलिए एकेडमी के बाहर काफी मोटरसाइकिल व स्कूटी खड़ी रहती है.जिससे यातायात अवरुद्ध होता है और आमजन को काफी परेशानी होती है।

इसका हल करने के लिए एकेडमी के संचालक साजिद को ट्रैफिक पुलिस द्वारा नोटिस दिया गया था कि आप अपनी एकेडमी में वाहनों की पार्किंग के लिए उचित प्रबंध करवाएं ताकि यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करवाई जाए, ताकि चोरी व अन्य आपराधिक मामलों में अपराधियों की धर पकड़ की जा सके। इसके साथ ही एकेडमी को प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए भी निर्देशित किया गया था। उक्त आदेशों के बावजूद एकेडमी संचालक ने इस पर ध्यान नहीं दिया और आदेशों की अवहेलना की जिसके पश्चात डीसीपी ट्रेफिक के दिशा- निर्देश के अनुसार आरोपित  के खिलाफ अग्रसेन चौकी द्वारा इसका कलंदर तैयार करके कोर्ट में पेश किया गया है। उक्त आदेशों की अवहेलना के जुर्म में 6 महीने की कारावास व ₹10000 के जुर्माने का प्रावधान है। अदालत द्वारा इस मामले में दिए गए दिशा-निर्देश के तहत आरोपित  के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाकर सजा दिलवाई जाएगी। शहर वासियों से अनुरोध है कि वह सरकारी आदेशों का पालन करें अन्यथा उनके खिलाफ भी कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

12 मई को जिन मतदाताओं का जन्मदिवस, उन सभी को दी शुभकामनाएं

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:सूरजकुंड मेले की बड़ी चौपाल पर आयोजित कार्यक्रमों में ओडिशा के कलाकार बांध रहे हैं समां

Ajit Sinha

फरीदाबाद: इन्हें जो पकड़वाएगा, उन्हें 25000 रूपए का इनाम पुलिस प्रशासन द्वारा दिया जाएगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x