Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सेक्टर- 85 के प्रणायाम सोसायटी सहित अन्य एरिया में कल शाम से एफएमडीए द्वारा जलापूर्ति शुरू की गई


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:: सेक्टर 85 में पानी की आपूर्ति के संबंध में नागरिकों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर प्राथमिकता पर कार्रवाई करते हुए, एफएमडीए ने कल शाम से ही सेक्टर- 85 को पानी की आपूर्ति की सुविधा प्रदान कर दी है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की 26वीं सीपीसी की बैठक में, सेक्टर 85 के प्राणायाम सोसाइटी में पानी की सप्लाई न आने के विषय पर चर्चा हुई थी। एफएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सुधीर राजपाल ने बैठक में ही आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि से बात की जिस से ये पता लगा कि उनके सोसाइटी में एफएमडीए द्वारा पानी नहीं पहुंच रहा। 

बातचीत के दौरान ये सामने आया कि सेक्टर- 85 की पाइपलाइन में लीकेज है जिस से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही। सीईओ एफएमडीए ने अधिकारियों को नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा और जल्दी से जल्दी पाइपलाइन की लीकेज को रिपेयर करने को कहा ताकी प्राणायाम सोसाइटी और पूरे सेक्टर- 85 में पानी की सप्लाई शुरू की जाए। सीईओ एफएमडीए के निर्देश अनुसार, तेजी से कार्रवाई करते हुए एफएमडीए के अधिकारियों ने ग्रेटर फरीदाबाद में सेक्टर- 85 में जाती हुई पाइप लाइन के लीकेज की मरम्मत कर उसे पूरी तरह से ठीक कर दिया, और कल शाम से वहां जल आपूर्ति भी शुरू कर दी गई। प्राणायाम सोसाइटी को भी अब आवश्यकतानुसार पानी मिल रहा है। सीपीसी बैठक के 3 दिन के भीतर ही नागरिकों द्वारा जो मुद्दा उठाया गया, उसे सुलझाया गया।  

“पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण सेक्टर- 85 में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही थी। ये लाइन की लीकेज ठीक कर दी गई हैं, और लाइन नंबर 8 से पानी की सप्लाई की जा रही है। एफएमडीए ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर्स 75-89 मे रन्नी वेल्स द्वारा पानी सप्लाई कर रहा है और ग्रेटर फरीदाबाद के जिन सेक्टरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, वहां भी एफएमडीए पानी की आपूर्ति के लिए काम कर रहा है,” एन डी वशिष्ठ, सलाहकार, एफएमडीए।

Related posts

फरीदाबाद : सावन के झूले पर आज महिला एसीपी पूजा डाबला जमकर झूलती हुई नजर आई का दृश्य महिला कॉलेज का हैं।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : पल्स पोलियो अभियान के तहत गांव सीगड़ा में दो बूंद पिलाओ, पोलियो दूर भगाओ मिशन का किया शुभारम्भ

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से होगी शुरू- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x