Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: मतदाता 21 अगस्त तक अपने वोटर आईडी की त्रुटि ठीक करवाएं : डीसी विक्रम सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं की वेरिफिकेशन का कार्य  21अगस्त तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है।जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि जिस भी नागरिक की मतदाता पत्र में कोई त्रुटि हो तो वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क करे और उसे ठीक करवाने की प्रक्रिया का आवेदन करें। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह  ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने के लिए एक महीने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 21 अगस्त तक सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं की वेरिफिकेशन कार्य करेंगे। इस अभियान के तहत बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि इस अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए स्कूलों में रैली व अन्य जागरूकता कार्यक्रमों के तहत नागरिकों को वोट बनवाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

Related posts

फरीदाबाद: शहर के 40 वार्डों में 22 हजार से ज्यादा स्ट्रीट वेंडरों को स्थान देने की क्षमता: यशपाल यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ओल्ड रेन बसेरा में सोने गए शख्स की पीट- पीट हत्या करने के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :संस्कृति रंग महोत्सव का आयोजन ओपन थिएटर सेक्टर 12 में आज किया गया,इस कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध कलाकारों ने शिरकत की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x