Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज 12 /2 सेक्टर -37 में कानून को ठेंगा दिखा कर बनाई गई शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों का तोड़ने काम किया शुरू।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : आज प्रात : साढ़े आठ बजे के करीब ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़ फोड़ दस्ते ने 12 / 2 , सेक्टर – 37  में तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। यह जमीनें  इंडस्ट्रीज की हैं जिसपर एक पूर्व मंत्री के बेटे व केंद्रीय राज्य मंत्री की साठगांठ से बड़े -बड़े एससीओ और मल्टीप्लेक्सों को, कानून को ठेंगा दिखाते हुए अवैध रूप से बनाई जा रही थी जोकि  सरकार की छवि को कलंकित कर रहा था।

 आपकों जानकारी हेतु  बतादें की 12 / 2 ,सेक्टर -37 , नेशनल हाइवे -2 के समीप हैं और यहां पर तक़रीबन साढ़े तीन एकड़ जमीन हैं जोकि इंडस्ट्रीज की जमीनें  हैं जिस पर एक पूर्व मंत्री का बेटा व केंद्रीय राज्य मंत्री की साठगांठ से बड़े -बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों को,कानून को ठेंगा दिखातें हुए तैयार की गई थी जिसे आज ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने  जिला प्रशासन की सहायता से तोड़फोड़ की कार्रवाई को शुरू कर दी गई हैं। यह कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में चल रहीं हैं। खबर लिखे जाने तक तोड़ फोड़ की कार्रवाई चल रहीं हैं।मालूम हैं कि डीसी समीरपाल सरों के निर्देश पर नगर निगम के आल्हा अधिकारीयों ने आज प्रात 6 बजे से ही अपने टीम के लोगों को एकत्रित करना शुरू कर दिया गया था के बाद तक़रीबन साढ़े आठ बजे मौके पर उनकी टीमें पहुंच गई और  नौ बजे के आसपास अपनी तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी जो अभी चल रहा हैं। इस स्थानों पर सैकड़ों दुकानें हैं जो अवैध रूप से बनाई जा रहीं हैं और इसमें बड़े -बड़े कई एससीओ तैयार हो चुकी थी। जिसे तोड़ने का कार्य बड़े तेजी के साथ चल रहा हैं।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग:सूरजकुंड इंटरनेशनल आत्मनिर्भर क्राफ्ट फेस्टिवल 2026 को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसीपी क्राइम अमन यादव ने असल मालिकों को लौटाए तलाश किए गए फोन।

Ajit Sinha

एसआरएस रेजीडेंसी, सेक्टर -88, ग्रेटर फरीदाबाद के प्रांगण में रावण,मेघनाथ व कुम्भकर्ण के पुतले का दहन किया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x