Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: उत्तराखंड चुनाव में कांग्रेस के ऑब्जर्वर बने विजय कौशिक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : उत्तराखंड चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा से कांग्रेस नेता विजय कौशिक को द्वाराहाट क्षेत्र का एआईसीसी ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति श्रीमती सोनिया गांधी के निर्देश पर कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल द्वारा की गई है। कौशिक इस नियुक्ति से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। इससे पहले भी कांग्रेस नेता विजय कौशिक को कांग्रेस पार्टी की देहरादून रैली के लिए एआईसीसी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया था, जिसमें वह पूरी तरह सफल रहे और उसके बाद उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय कौशिक ने कहा कि कांग्रेस वार रूम में कांग्रेस पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ बैठक में चुनाव को लेकर पूरी रणनीति तैयार हो चुकी है। हम निश्चित तौर पर उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने जा रहे हैं। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस नेता विजय कौशिक ने यह भी कहा कि उत्तराखंड में भयंकर बेरोजगारी है। महंगाई के चलते लोग परेशान हैं। गरीब लोग गरीब होते जा रहे हैं। कानून व्यवस्था चौपट हुई पड़ी है। उन परिस्थितियों में लोग बड़ी उम्मीदों के साथ कांग्रेस पार्टी की तरफ देख रहे हैं। हम उन लोगों को साथ लेकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे और उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

Related posts

छत्तीसगढ़ में दोबारा से कांग्रेस सरकार बनने पर कराई जाएगी जाति जनगणना- प्रियंका गांधी

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सूरजकुंड थाना पुलिस ने गांव अनंगपुर ने एक मकान में छापामारी कर के नकली घी बनाने वाली फ़ैक्ट्री का किया भंडाफोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 व सेक्टर -17 की संयुक्त टीम ने भंवर हत्याकांड का मुख्य आरोपित व 25 हजार के इनामी बदमाश को किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x