Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : विजिलेंस ने आज पशुपालन विभाग के कंप्यूटर क्लर्क को सब्सिडी रिलीज के एवज में तीन हजार रूपए रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :सब्सिडी रिलीज करने के एवज में पशुपालन विभाग के कंप्यूटर क्लर्क को फरीदाबाद विजिलेंस ने रंगे हाथों 3 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए आज गिरफ्तार किया है। क्लर्क पर आरोप है कि उसने गांव छायंसा के एक किसान को 30 हजार सब्सिडी की रकम देने की एवज में 3 हजार रूपए की रिश्वत ली है। बतादें कि सरकार द्वारा 18 किलो दूध देने वाली एक भैंस पर 15 हजार रूपये की सब्सिडी दी जाती है,

शिकायतकर्ता की दो भैंसे हैं जोकि 18 – 18 किलों ग्राम दूध देती हैं जिनकी सब्सिडी सरकार से आई हुई थी जिसे रिलीज करने की एवज में आरोपी ने 3 हजार रूपए रिश्वत के लिए हैं। विजिलेंस ने आरोपी शख्स के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निरोधक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इसके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। गरीब और मेहनतकस किसान का पैसा खाने की फिराक में एक भ्रष्ट्राचारी पशुपालन विभाग के कंप्यूटर क्लर्क रमेश कुमार को विजिलेंस ने रंगे हाथों 3 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस टीम की गिरफ्त में दिखाई दे रहा ये वो ही व्यक्ति है जिसने सरकार द्वारा किसान को दिए गए पैसों को रिलीज करने की एवज में 3 हजार रूपए की रिश्वत ली है।विजिलेंस पुलिस अधिक्षक जयवीर राठी ने बताया कि उन्हें बल्लभगढ़ के गांव छांयसा के रहने वाले किसान अजीत कुमार ने शिकायत दी कि पशुपालन विभाग का कंप्यूटर क्लर्क रमेश कुमार सरकार द्वारा दी गई दो भैंसों के 18 – 18 किलोग्राम दूध पर मिलने वाले सब्सिडी 30 हजार रूपयों को रिलीज करने के लिए 3 हजार रूपए की रिश्वत मांग रहा है जिसपर उन्होंने एक टीम गठित की और आरोपी रमेश कुमार को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया,वहीं,शिकायतकर्ता अजीत कुमार की माने तो उनकी दो भैंसे 18 – 18 किलोग्राम दूध देती हैं जिनकी सब्सिडी 30 हजार रूपए सरकार द्वारा उन्हें दी गई है जोकि पशुपालन विभाग में पहुंची हुई थी जहां से 30 हजार रूपयों को रिलीज करवाने के लिए वह पिछले 6 माह से रोजाना दफ्तर के चक्कर काट रहा था जिसके लिए क्लर्क रमेश ने 3 हजार की रिश्वत मांगी तो उसने विजिलेंस को खबर की और आरोपी रमेश कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर दिया।

Related posts

फरीदाबाद: राकेश हत्याकांड में आरोपित साहिल उर्फ़ उल्टा पकड़ा गया – एसीपी अमन यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनआईटी के एक होटल में अपने ही गर्ल फ्रेंड की गला काट कर हत्या करने की कोशिश की, आरोपित फरार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक्साइज डिपार्टमेंट के साथ मिलकर फरीदाबाद पुलिस कसेगी अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा, तैयार की गई रणनीति

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x