Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने आज 18 उप -निरीक्षकों का किया तबादला और इसमें कई चौकियों के इंचार्जों को भी बदला।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लों ने आज तबादले की रफ्तार और आगे बढ़ाते हुए 18 उप -निरीक्षकों को बदल कर इधर -उधर कर दिया। इस तबादले की लिस्ट में कई चौकी इंचार्जों के भी नाम हैं जिन्हें हटाया और लगाया गया हैं। इस तबादले के लिस्ट को आप स्वंय पढ़ सकतें हैं और अपने चहेते उप -निरीक्षकों के नाम पढ़ कर खुश भी हो सकते हैं और निराश भी हो सकतें हैं।

पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने इससे पहले तीन से चार राउंड में शहर के तक़रीबन सभी थानों के एसएचओ व क्राइम ब्रांचों के प्रभारियों को बदलने कार्य किया था और ख़ास तौर पर उन निरीक्षकों को जरूर बदले थे जोकि राजनितिक पहुंच का पूरा का पूरा लाभ ले रहे थे। आज उन्होनें 18 उप -निरीक्षकों को बदला हैं जिसमे कई चौकियों के चौकी इंचार्ज ले नाम शामिल हैं। तबादले लिस्ट में यादराम को डीएलएफ क्राइम ब्रांच से बदल कर पुलिस चौकी आईएमटी में लगाया गया हैं, के बाद उप -निरीक्षक राजवीर सिंह को थाना 7 से हटा कर, थाना सेंट्रल में तैनात किया गया हैं, उप -निरीक्षक दर्पण, एडिशनल एसएचओ सारन को बदल कर, पुलिस चौकी पर्वतीया कालोनी का इंचार्ज लगाया गया,वहीँ पर्वतीया कालोनी के इंचार्ज विनोद कुमार को हटा कर पुलिस चौकी सिकरोना लगाया गया हैं। इसके बाद पुलिस चौकी इंचार्ज जगमाल सिंह को बदल कर, थाना छांयसा में तैनात किया गया हैं,धर्म चंद थाना भूपानी से बदल कर उन्हें पुलिस चौकी सेक्टर -15 में लगाया गया हैं के बाद पुलिस चौकी सेक्टर -15 के इंचार्ज विजेंद्र सिंह को हटा कर थाना सेंट्रल में तैनात किया गया हैं,थाना खेड़ीपुल से उप निरीक्षक बदन सिंह को बदल कर राजीव गांधी पुलिस चौकी का इंचार्ज लगाया गया हैं।

राजीव गांधी पुलिस चौकी के इंचार्ज प्रकाश चंद को थाना कोतवाली में तैनात किया गया हैं, पुलिस चौकी सेक्टर -28 के इंचार्ज उमेश कुमार को बदल कर थाना सिटी बल्लभगढ़ में लगाया गया हैं वहीँ थाना सिटी बल्ल्भगढ़ में तैनात उप -निरीक्षक कृष्ण कुमार को पुलिस चौकी सेक्टर -28 का इंचार्ज लगाया गया हैं। पुलिस चौकी आदर्श नगर के इंचार्ज कुंदन लाल को हटा कर थाना कोतवाली में तैनात किया गया इसके बाद कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक विष्णु मित्र को चौकी इंचार्ज आदर्श नगर लगाया गया हैं, उप -निरीक्षक जगवीर सिंह को थाना सिटी बल्लभगढ़ से बदल कर बल्लभगढ़ बस स्टेंड पुलिस चौकी का इंचार्ज लगाया गया हैं,पुलिस चौकी बस स्टेंड के इंचार्ज सत्य नारायण को हटा कर थाना सिटी बल्लभगढ़ में तैनात किया गया हैं वहीँ सेक्टर -15 के पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक कुमार को बदल कर पुलिस चौकी पाली का इंचार्ज लगाया हैं और पाली चौकी इंचार्ज जगजीत सिंह को हटा कर थाना भूपानी में तैनात किया गया हैं और उप निरीक्षक बिजेंद्र को साइबर सेल से बदल कर पुलिस चौकी सेक्टर -15 ए का इंचार्ज लगाया हैं।

Related posts

हरिद्वार से फरीदाबाद आ रहे तेज रफ़्तार वैगनआर कार रोड पर खड़े हुए ट्रक में पीछे से मारी भीषण टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत, 3 घायल

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; जरा बच कर चलना रे बाबा :पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी स्वंय ने 3160 वाहनों को चेक किए , 497 के चालान काटे।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x