Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : क्राइम यूनिट व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख के ईनामी कुख्यात बदमाश की पुलिस की गोली से हुई मौत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : आज दिन के 12 बजे क्राइम यूनिट,पालम बिहार और कुख्यात बदमाशों के बीच में हुई मुठभेड़ में कुख्यात व एक लाख का इनामी बदमाश भवंर सिंह उर्फ़ भूदेव की मौत हो गई, जबकि इसका दूसरा साथी पुलिस पार्टी पर गोली चलाते हुए फरार हो गया। पुलिस की माने तो मरने वाला शख्स एक अपराधी किस्म का इंसान था और उसके ऊपर गुरुग्राम के अलग -अलग थानों में एक दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मामलें दर्ज हैं। इन बदमाशों के पास से दो पिस्टल,कारतूस व एक बाइक बरामद किए गए हैं,

क्राइम यूनिट प्रभारी मनोज वर्मा को सूचना मिली थी कि एक लाख का ईनामी कुख्यात बदमाश भवंर सिंह उर्फ़ भूदेव निवासी गांव मानेसर अपने साथी रविंद्र उर्फ़ काले के साथ गांव सहरावन के ठानी के पास एक कोठड़ी में इस वक़्त एक साथ शराब पी रहे हैं। इस सूचना के बाद वह अपने पूरे टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच गए और उस इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। उनका कहना हैं कि इसके बाद पुलिस ने आवाज लगाईं की इस इलाके को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया हैं ,अपने आप को पुलिस के हवाले कर दो पर बदमाशों ने अपने आप को पुलिस के हवाले न करके, पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी, बचाव में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें रविंद्र उर्फ़ काले को गोली लगी, के बाद वह पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया। उनका कहना हैं कि कुख्यात बदमाश भवंर सिंह उर्फ़ भूदेव पुलिस पार्टी पर लगातार फायरिंग करता रहा, इस दौरान वह पुलिस की गोली लगने के बाद वह जमीन पर लेट गया और उसे गंभीर अवस्था में नजदीक के एक निजी अस्पताल में ईलाज हेतु ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनका कहना हैं कि इन बदमाशों के पास से दो पिस्टल, कारतूस व एक बाइक बरामद किए गए हैं, मरने वाले भवंर सिंह पर गुरुग्राम मानेसर, हिसार , सदर गुरुग्राम व दिल्ली के थानों में एक दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनका कहना हैं कि कुख्यात बदमाश भवंर सिंह उर्फ़ भूदेव दसवीं पास हैं, वह शादी शुदा हैं और उसके दो बच्चे भी हैं।

Related posts

प्रशासकीय सचिव अनुराग रस्तोगी ने गुरूग्राम पहुंचकर की सरकार की फलैगशिप योजनाओं की समीक्षा।

Ajit Sinha

गुरूग्राम के नवनियुक्त उपायुक्त यश गर्ग ने आज अपना कार्य भार संभाल लिया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में 8 पुलिस कर्मी, गुरुग्राम में 6 पुलिस कर्मी, सोनीपत में 5 पुलिस कर्मी, पलवल में 1 पुलिस कर्मी सेवानिवृत्ति हुए, विदाई दी गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x