Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :आम आदमी पार्टी की बड़खल क्षेत्र में 27 जनवरी को होने वाली अस्पताल -स्कूल रैली के स्थल का दिल्ली की टीम ने लिया जायजा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी की 27 जनवरी को एन.एच.3 बौद्ध बिहार में होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर नई दिल्ली से आई टीम दुर्गेश पाठक एवं अभिनव राय ने रैली स्थल का जायजा लिया। टीम के साथ आम आदमी पार्टी के बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, गिर्राज शर्मा, हरेन्द्र भाटी, सुनील ग्रोवर, राजूदीन, स. तेजवंत सिंह, कुलदीप चावला, माधव झा, विजय गुर्जर, जोगेन्द्र चावला, सोनू, सागर दुआ, कृष्ण कांगड़ा, सोहनराज सिंह, रघुवर दयाल, भीम यादव, विनोद भाटी एवं राजकुमार मौके पर मौजूद रहे। टीम ने रैली स्थल का दौरा करने के बाद संतुष्टि दिखाई रैली स्थल पर किए जा रहे इंतजामों से खुश दिखाई दिए। इस अवसर पर आप नेता धर्मबीर भडाना ने कहा कि स्कूल-अस्पताल रैली ऐतिहासिक होगी और अभी तक की सभी रैलियों के रिकॉर्ड तोड़ देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को लोग दिल और जान से चाहते हैं। उनकी उपस्थिति ही लोगों को लुभाने के लिए काफी है।

उनके कार्यों और नीतियों से लोग बेहद प्रभावित हैं और चाहते हैं कि जिस प्रकार उन्होंने दिल्ली में विकास कार्य किए हैं, उसी तर्ज पर हरियाणा में भी विकास की लहर बहे। भड़ाना ने कहा कि स्कूल-अस्पताल रैली का मतलब ही प्रदेश के स्कूलों और अस्पतालों की दुर्दशा को दर्शाना है। प्रदेश में अनेक राजनीतिक पार्टियों ने सत्ता सुख भोगा, मगर किसी ने भी प्रदेश के हालातों में सुधार के लिए प्रयास नहीं किए। हरियाणा में आज भी स्कूल व अस्पतालों की हालत बद से बदतर है। क्या प्राईवेट स्कूल संचालक एवं अस्पताल चला रहे लोग सरकार से संपन्न हैं, जो उनमें सभी सुविधाएं मिलती है, मगर सरकारी स्कूलों के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है और सरकारी अस्पताल की दुर्दशा ऐसी है कि कोई उसमें चला जाए तो बचना मुश्किल है। भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे डूर-टू-डूर कैंपेन के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दे रहे हैं। जिसके चलते कार्यकर्ता घर-घर जाकर दिल्ली में पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में लोगों को बता रहे हैं। आम आदमी पार्टी पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ चुकी है और प्रदेश की सत्ता पर काबिज होगी। धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा, इनेलो एवं कांग्रेस की लूट-खसोट से तंग आ चुकी है और एक ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ पार्टी को सत्ता सौंपने को लालायित है, जो प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर सके।

Related posts

कोविड-19 का मुफ्त इलाज या राशि देने का वादा करने वाली ‘फ़िशिंग‘ ई-मेल से बचे, आपके साथ ठगी हो सकता हैं- सीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद की टीम ने शराब के ठेका के साथ में अवैध अहाता में की छापेमारी की कार्रवाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने सेक्टर- 30 पुलिस लाइन में, जिम का किया उद्घाटन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x