Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

2018 से फरार 10 हजार रुपए का इनामी अपराधी दिल्ली से अरेस्ट


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 5 साल से फरार एक इनामी अपराधी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पर सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के थाना रामपुरा गांव ठोठवाल निवासी हेमराज के रूप में हुई है। एसटीएफ गुरुग्राम यूनिट की टीम ने आरोपी को दिल्ली के नरेला से गिरफ्तार किया है।

यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी के खिलाफ रेवाड़ी और भिवानी जिले के अलग-अलग थानों में पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अपराधी पिछले पांच साल से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग जगहों पर छिपा हुआ था।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए महिला थाना भिवानी को सौंप दिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद:पढ़ कर लाइब्रेरी से लॉटरी रही एक नाबालिग लड़की को पहले से घात लगाए बाइक सवार लड़के ने मारी गोली -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एबीपीओ, सीवन सहित 5 जूनियर इंजीनियरों को तुरंत प्रभाव से वर्तमान कार्यभार से किया मुक्त।

Ajit Sinha

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने दिल्ली में लाल कृष्ण आडवाणी से की मुलाकात

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x