Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने गोहाना वालों के नाम से घेवर की वर्कशॉप में की छापेमारी,भरवाए गए सैंपल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद व एफएसओ की संयुक्त टीम ने आज गुरुवार को गांव मच्छगर में गोहाना वालों के नाम से एक वर्कशॉप में देशी घी का घेवर बनाया जा रहा था, में छापेमारी की कार्रवाई की गई जिसमें काफी अनियमितताए पाई गई है। संयुक्त टीम ने बनाई गई घेवर की सैम्पल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। आज छापेमारी के दौरान टीम को 150 किलोग्राम सादा घेवर, 200 किलोग्राम मावा घेवर व मीठा मावा रखा मिला। बिना लाइसेंस के घेवर बनाए जा रहे थे। आगामी कार्यवाही संबंधित विभाग कर रही है।     
  
डीएसपी विवेक चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव मच्छगर  में गोहाना वालों के नाम से देशी घी का घेवर बनाया जा रहा है। जबकि उनके द्वारा वैध लाइसेंस भी नही लिया गया है। इस संबंध में निरीक्षण किया जाए तो काफी अनियमितताए सामने आ सकती हैं। इस सूचना के सम्बंध में उनके नेतृत्व में टीम द्वारा डॉ. पुनीत शर्मा एफएसओ, फरीदाबाद के साथ मोहना रोड पर गांव मच्छगर में गोहाना वालों के नाम से बनाए जा रहे घेवर की वर्कशॉप का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मौका पर ब्रजपाल तंवर हाजिर मिला। जिसने पूछताछ पर बताया कि घेवर बनाने का कार्य राकेश मालिक द्वारा किया जा रहा हैं। राकेश मालिक द्वारा गोहाना वालों के नाम से ही दुकान खोली हैं। बनाए जा रहे घेवर के सम्बंध में एफएसएसएआई लाइसेंस पेश करने बारे कहा गया लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नही कर सके। निरीक्षण के दौरान मौका पर करीब 150 किलोग्राम सादा घेवर, 200 किलोग्राम मावा घेवर व मीठा मावा रखा मिला। जिसमे से मावा घेवर व मीठा मावा में से एक एक सेम्पल लिया गया। जिसे परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेज जाएगा। मौका पर बिना लाइसेंस लिए घेवर बनाने के सम्बंध में व परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने उपरांत नियमानुसार नोटिस देकर कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: धंसी हुई सड़क को ठीक न करने वाले सम्बन्धित अधिकारी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया जाए, उसपर fir दर्ज हो।

Ajit Sinha

हरियाणा ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने आज महामारी अलर्ट -सुरक्षित हरियाणा के नए आदेश जारी किए हैं-आदेश की कॉपी पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के तीन पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे को अदालत ने किया खारिज, पत्रकारों ने किया फैसले का स्वागत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x