Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

पीडब्ल्यूडी सड़कों के किनारे बिजली ढांचे के स्थानांतरण हेतु लागत अनुमान मांगा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण एवं उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन एवं यूएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार डीएचबीवीएन ने लोक निर्माण विभाग(पीडब्ल्यूडी) की सड़कों एवं बरमों के किनारे स्थापित विद्युत अवसंरचना के संभावित स्थानांतरण के लिए सभी अधीक्षण अभियंताओं (ऑपरेशन) से लागत का अनुमान (रफ कॉस्ट एस्टिमेट) उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। डीएचबीवीएन के मुख्य अभियंता (पीएंडडी) द्वारा बताया गया है कि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़कों के किनारे स्थापित उपयोगिता अवसंरचना (यूटिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर) के स्थानांतरण संबंधी विवरण मांगा गया है। इस संबंध में संबंधित क्षेत्रों में स्थित बिजली के खंभों, लाइनों, ट्रांसफार्मरों एवं अन्य विद्युत परिसंपत्तियों का आंकलन कर उनके स्थानांतरण की संभावित लागत तैयार करने को कहा गया है।निगम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में प्रस्तावित स्थानांतरण स्थलों का परीक्षण कर शीघ्रातिशीघ्र लागत अनुमान तैयार कर मुख्यालय को भेजें, ताकि समेकित रिपोर्ट निर्धारित समयावधि में सक्षम प्राधिकारी एवं पीडब्ल्यूडी विभाग को उपलब्ध कराई जा सके। डीएचबीवीएन ने इस कार्य को अत्यंत आवश्यक श्रेणी में रखते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

ओम प्रकाश धनखड़ गुरुग्राम में पार्टी कार्यालय पर फहरायेंगे तिरंगा

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: जिला में ग्रेप का तीसरा चरण लागू, डीसी ने सभी संबंधित विभागों को सख्ती से लागू करने के दिए निर्देश।

Ajit Sinha

बसई तिहरे हत्याकांड के मामले में 3 शूटरों को पुलिस ने किया अरेस्ट, तीनों शूटरों पर हत्या, हत्या की कोशिश के 10 मुकदमें दर्ज हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x