Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने एटीएम कार्ड धोखें से बदल कर एटीएम मशीनों से कैश निकालने वाले शख्स को किया गिरफ्तार, किया 18000/- बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेंट्रल पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया हैं जो लोगों के एटीएम कार्ड को बदल कर,उसकी रकम को एटीएम मशीनों से निकाल लिया करता था। पुलिस ने पकडे गए आरोपियों से छह मुकदमें सुलझा लेने का दावा किया हैं और उसके कब्जे से 18000/- रूपए नगद बरामद किए हैं, आज आरोपी शख्स को अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उसे नीमका जेल भेज दिया हैं।

सेंट्रल क्राइम ब्रांच के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम ने गांव बागोर , चांदहट,पलवल निवासी समीर उर्फ़ मुस्तकीम को फरीदाबाद इलाके से गिरफ्तार किया हैं। उनका कहना हैं कि आरोपी समीर उर्फ़ मुस्तकीम किसी भी एटीएम मशीन के अंदर जाकर किसी भी व्यक्ति की सहायता करने की आड़ में उसका एटीएम कार्ड बदल लेता था और उसकी कार्ड से बाद में एटीएम  मशीन से नगद  पैसे निकाल लिया करता था। उनका कहना हैं कि आरोपी समीर उर्फ़ मुस्तिक से धोखाधड़ी व अमानत में खयामत करने के कुल छह मामलें सुलझा लेने का दावा किया हैं जिसमें सारन थाने के 4 मुकदमें, मुजेसर व सेक्टर -सात के एक -एक मुकदमें हैं। उनका कहना हैं कि गिरफ्तार समीर उर्फ़ मुस्तिक को आज अदालत में पेश किया जहां से उसे अदालत ने नीमका जेल भेज दिया गया हैं।

Related posts

फरीदाबाद: विकास का रास्ता सड़कों से होकर गुजरता है – राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विपक्ष के झूठे प्रोपेगेंडा में न फंसकर अपने बच्चों के हित के लिए करें मतदान : विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विश्वास पात्र व परिवार की हिस्सा बनी एक नौकरानी ने अपने मालिक के घर में की 15 लाख रुपए की आभूषण चोरी -पकड़ी गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x