Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पल्ला क्षेत्र के सूर्य विहार में अज्ञात बदमाशों ने दो बच्चों को पहले प्रसाद खिलाया, बेहोश होने पर बच्चों को उठा ले गए, बच्चे कूद कर भागे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सूर्या विहार के रहने वाले दो नाबालिग बच्चों को अज्ञात किडनेपरों ने प्रसाद के रूप में नशीला पदार्थ देकर अगवा किया और फिर उन्हें दिल्ली की ओर ले गए जहां बच्चों ने चलती गाडी से कूदकर अपनी जान बचाई, जहां सीआरपीएफ के जवान ने बच्चों को पुलिस के हवाले किया और पल्ला पुलिस चौकी ने दोनों बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है, जिन्होंने जानकारी दी है कि बच्चे चाउमीन लेने के लिए गए थे जहां से उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा कर लिया गया।
अगर आप किसी भी अज्ञात व्यक्ति के हाथों से कुछ भी चीज खाने की लेते हैं तो आप जरा सावधान हो जाईये फरीदाबाद में एक ऐसा गिरोह घूम रहा है जो प्रसाद में नशीला पदार्थ मिला कर आपको बेहोश कर देगा और फिर अगवा कर लेगा,, जी हां ये सच है कि क्योंकि गत दिवस पल्ला क्षेत्र के सूर्या विहार के रहने वाले दो नाबालिग दोस्त पास में ही चाउमीन लेने के लिए गए हुए थे जहां उन्हें एक गाडी में कुछ लोग मिले जिन्होंने उन्हें प्रसाद खाने को दिया जैसे ही उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया तो तुरंत ही वो बेहोश हो गए और उन्हें किडनेपर दिल्ली की ओर ले गए जहां उन्होंने गाडी से कूदकर अपनी जान बचाई।
एसीपी यशपाल खटाना की माने तो रेलवे स्टेशन पर जीआरपीएफ के जवान ने पुुलिस को सूचना दी और पल्ला चौकी पुलिस टीम ने दोनों बच्चों को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सोंप दिया। वहीं अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वहीं, परिजन धर्मवीर की माने तो वह बच्चों के घर वापिस न आने पर घबरा गए थे उन्होंने पूरे शहर में बच्चों की खोज की तब दूसरे दिन पुलिस चौैकी से उन्हें सूचना मिली कि उनके बच्चे मिल गए हैं तब जाकर उनकी सांस में सांस आई।

Related posts

सेक्टर-48 में चुनावों को लेकर हुई महिलाओं की पंचायत, महिलाएं वोट के लिए जागरूक करेंगी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: साथ प्रैक्टिस करने वाला निकला राष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक्स खिलाडी 16 वर्षीय प्रियांशु का हत्यारा-अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा: वर्ष 2017 दोषियों, विचाराधीन कैदियों की पैरोल व अन्तरिम जमानत की अवधि बढ़ाने की अनुमति दे दी हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x